लाइव न्यूज़ :

'रहना है तेरे दिल में' के सीक्वल में एक बार फिर रोमांस करते नजर आएंगे आर माधवन और दिया मिर्जा, जल्द शुरू होगी शूटिंग

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 23, 2020 09:53 IST

दीया मिर्जा की सबसे सफल फिल्मों की बात जब भी होगी 'रहना है तेरे दिल में' का नाम सबसे पहले आएगा। अब इस फिल्म के मेकर्स इसकी सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस 'रहना है तेरे दिल में' के मेकर्स को एक अच्छी स्क्रप्टि मिल गई है।मेकर्स का मानना है कि 19 साल बाद 'रहना है तेरे दिल में' का सीक्वल भी लोगों को बहुत पसंद आएगा। फिल्म में सैफ अली खान भी अहम किरदार में नजर आए थे।

दीया मिर्जा और आर. माधवन 2001 में रिलीज फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' में मैडी और रीना के किरदार में नजर आए थे। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यही वजह है जो फिल्म के मेकर्स अब इसका सीक्वल बनाने की तैयारियां कर रहे हैं। इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस 'रहना है तेरे दिल में' के मेकर्स को एक अच्छी स्क्रप्टि मिल गई है और इसके सीक्वल में भी माधवन और दीया की जोड़ी रोमांस करते हुए नजर आएगी। 

'रहना है तेरे दिल में' के सीक्वल की शूटिंग का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसे जैकी भगनानी प्रोड्यूस करने वाले हैं। इस फिल्म में मैडी और रीना की आगे की जिंदगी को दर्शाया जाएगा। मेकर्स का मानना है कि 19 साल बाद 'रहना है तेरे दिल में' का सीक्वल भी लोगों को बहुत पसंद आएगा। बता दें कि फिल्म में सैफ अली खान भी अहम किरदार में नजर आए थे।

सीक्वल का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं फैंस

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जी का एक पुराना वीडियो कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में दिया अपने पॉपुलर गाने 'जरा जरा महकता है' पर परफॉर्म करती नजर आ रही थीं। ये गाना उनकी फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' का है। ये फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म आज भी दीया के बेहद करीब है, ऐसे में फैंस भी इसका बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। 

टॅग्स :दीया मिर्ज़ाआर माधवनसैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीPadma Awards 2026: धर्मेंद्र पद्म विभूषण से सम्मानित, अलका याग्निक को पद्म भूषण, आर माधवन को मिला पद्मश्री पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?