लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्टर ने पीएम मोदी की अपील पर किया ट्वीट, लिखा- गोली से नहीं मार सकते हैं, ये....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 20, 2020 13:54 IST

पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू के फैसले पर बॉलीवुड सेलेब्स काफी समर्थन कर रहे हैं और जमकर ट्वीट कर रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी की अपील को लेकर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने ट्वीट किया है

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर देश को गुरुवार को संबोधित किया है। अपने संबोधन में पीएम मोदी (PM Modi) ने जहां 60 साल से ऊपर की आयु के लोगों को घरों में रहने के लिए कहा।

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर देश को गुरुवार को संबोधित किया है। अपने संबोधन में पीएम मोदी (PM Modi) ने जहां 60 साल से ऊपर की आयु के लोगों को घरों में रहने के लिए कहा। पीएम ने कहा कि हो सके तो लोग घरों में ही रहें। पीएम ने बताया कि 22 मार्च रविवार को जनता कर्फ्यू रहेगा। इसके लेकर बॉलीवुड का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू के फैसले पर बॉलीवुड सेलेब्स काफी समर्थन कर रहे हैं और जमकर ट्वीट कर रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी की अपील को लेकर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैय़

धर्मेंद्र ने बहुत ही खास अंदाज में ट्वीट किया है। एक्टर ने ट्वीट करके लिखा है कि आप कोरोनावायरस को गोली से नहीं मार सकते हैं।यह कहीं भीड़ में छुपा हुआ है, इसके लिए 15 दिन और इंतजार कीजिए और यह अपनी ही मौत मरेगा। घर पर रहें, इस अवसर को योग और कसरत करके कुछ बुरी आदतों को दूर करने के तौर पर लें। पीएम नरेंद्र मोदी के बयान के मुताबिक ही काम करें। पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू पर बता दें कि धर्मेंद्र के अलावा एक्टर अमिताभ बच्चन, कार्तिक आर्यन, प्रकाश राज, अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना और अजय देवगन जैसे कई कलाकारों ने ट्वीट किया है। सभी ने इसका लगभग समर्थन किया है।

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र आए दिन अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। ऐसे में पीएम मोदी की जनता से बाहर ना जाने की अपील उन्होंने ने भी लोगों से की है। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 20 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसधर्मेंद्रबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!