लाइव न्यूज़ :

'धड़क' के प्रमोशन के दौरान जाह्नवी-ईशान ने किया 'झिंगाट' गाने पर जबरदस्त डांस

By विवेक कुमार | Updated: July 2, 2018 14:01 IST

फिल्म 'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' का रीमेक है जो 20  जुलाई को रिलीज़ होगी।

Open in App

नई दिल्ली, 2 जुलाई: बॉलीवुड में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू करने जा रहीं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म 'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' का रीमेक है जो 20  जुलाई को रिलीज़ होगी। हाल ही में 'सैराट' के गाने 'झिंगाट' का का रीमेक रिलीज़ हुआ है जिसमे जहान्वी और ईशान ने कमाल का डांस किया है। दर्शक भी उनके इस झिंगाट सॉन्ग को काफी पसंद कर रहे है।जहान्वी और ईशान अपनी फिल्म को हिट बनाने के लिए जी जान से मेहनत कर रहे हैं। दोनों ही अपनी फिल्म का प्रमोशन देश के कई शहरों में जा जाकर कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर 'झिंगाट' सॉन्ग पर बिंदास अंदाज में डांस कर रहे हैं। 

जाह्नवी और ईशान का ये डांस वीडियो लखनऊ में प्रमोशन के दौरान का है। वीडियो में दोनों अपने मस्त मौला अंदाज़ में झिंगाट गाने पर जमकर डांस कर रहें हैं। दोनों 'झिंगाट' गाने पर अपना सिग्नेचर स्टेप कर रहे हैं। इस वीडियो को देख कर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं की दोनों की ख़ुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है  ईशान तो इतने खुश हैं कि वीडियो के एन्ड में वह गिर ही जाते हैं। ऑडियंस भी उनके इस डांस का खूब लुफ्त उठा रही है। 2017 में आई फिल्म 'सैराट' नागराज मंजुले सुपरहिट फिल्म है। 'सैराट' का 'झिंगाट' सॉन्ग जबरदस्त हिट रहा है। सॉन्ग झिंगाट का रीमेक भी काफी धमाल मचा रहा है। 'धड़क' करण जोहर के धर्मा प्रोडक्शन में बनी है जिसे शशांत खेतान ने डायरेक्ट किया है।

टॅग्स :धड़कईशान खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीLokmat Most Stylish Awards 2023: लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स में ईशान खट्टर ने मारी बाजी, इस पुरस्कार पर किया कब्जा

बॉलीवुड चुस्कीअनन्या पांडे संग ब्रेकअप पर ईशान खट्टर को भाई शाहिद कपूर ने दी बेस्ट रिलेशनशिप एडवाइस, जानिए क्या कहा

बॉलीवुड चुस्कीKatrina Kaif: फिल्म 'फोन भूत' के प्रमोशन में कैटरीना कैफ का स्टाइलिश फोटोशूट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीPhone Bhoot: चाचा चौधरी और साबू कॉमिक्स में होंगे 'फोन भूत' फिल्म के किरदार

बॉलीवुड चुस्कीPippa teaser: ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' का दमदार टीजर रिलीज, 1971 के युद्ध में पर बनी है फिल्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?