लाइव न्यूज़ :

PAK पीएम इमरान खान को देव आनंद ने दिया था बॉलीवुड में काम करने का ऑफर, सोशल मीडिया पर Viral हुआ पुराना वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 4, 2020 16:31 IST

इंटरव्यू में इमरान से सवाल किया गया था कि क्या उन्हें अपनी पर्सनालिटी के चलते कभी बॉलीवुड में काम करने का ऑफर नहीं मिला। इस पर इमरान ने एक पुराना किस्सा याद किया और शेयर किया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैवीडियो में इमरान खान भारत के ही एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इमरान खान भारत के ही एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं।  इमरान वीडियो में बताते नजर आ रहे हैं कि उनको देवानंद ने बॉलीवुड में काम करने का ऑफर दिया था।

इस इंटरव्यू में इमरान से सवाल किया गया था कि क्या उन्हें अपनी पर्सनालिटी के चलते कभी बॉलीवुड में काम करने का ऑफर नहीं मिला। इस पर इमरान ने एक पुराना किस्सा याद किया और शेयर किया।

इस वीडियो में इमरान कहते नजर आ रहे हैं कि देव आनंद की बाते सुनकर उन्हें बहुत आश्चर्य हुआ था क्योंकि उन्होंने कभी इस बारे में नहीं सोचा था।  वो खुद को कभी एक्टर के रूप में नहीं देखते हैं।

इमरान ने बताया कि आप सब यकीन नहीं करेंगे लेकिन मुझे बॉलीवुड के एक ग्रेट एक्टर जिन्हें हम सब मानते हैं, वो इंग्लैंड आए थे और मुझसे कहा था कि मैं फिल्मों में काम करूं। मैं आश्चर्यचकित रह गया था। मैं सोचना हूं कि मेरे जैसा इंसान एक्टर कैसे बन सकता है।

मैं क्रिकेट खेलता हूं इसका मतलब ये नहीं कि मैं एक्टर भी बन सकता हूं। ये मेरे लिए मायने नहीं रखता। मैंने अपने स्कूल में भी प्ले में कभी ठीक से एक्टिंग नहीं की तो एक्टर बनना तो दूर की बात है।

सोशल मीडिया पर इमरान खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इमरान की बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ अच्छी दोस्ती रही है। इसमें अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसों के नाम शामिल है। 

टॅग्स :इमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जिंंदा हैं या नहीं!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?