लाइव न्यूज़ :

'पीएम नरेन्द्र मोदी’ के निर्माताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, 30 मार्च तक देना होगा जवाब

By भाषा | Updated: March 26, 2019 13:33 IST

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोपिक के निर्माताओं के जवाब का इंतजार कर रहा है।

Open in App

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोपिक के निर्माताओं के जवाब का इंतजार कर रहा है। यह बायोपिक पांच अप्रैल को रिलीज होनी है। निर्वाचन आयोग का मानना था कि फिल्म आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करती है।

पूर्वी दिल्ली के निर्वाचन अधिकारी के महेश ने फिल्म ‘‘पीएम नरेन्द्र मोदी’’ के विज्ञापन प्रकाशन के लिए प्रोडक्शन हाउस, म्यूजिक कंपनी और दो समाचार पत्रों को 20 मार्च को स्वत: नोटिस जारी किये थे। फिल्म के विज्ञापन प्रकाशन को आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि संबंधित पक्षों को जवाब देने के लिए 30 मार्च तक का समय दिया गया है। 

कैसा है ट्रेलर

इस फिल्म के 2 मिनट और 36 सेकेंड के ट्रेलर में कुछ एक मौकों पर विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी की तरह किरदार में नजर आते हैं। हालांकि, ज्यादातर समय उन्हें देखकर लगता नहीं कि जिस पीएम मोदी को पूरा देश हर दिन टीवी और अखबारों में देखता है वे उसी का किरदार निभा रहे हैं। 

ट्रेलर देख यह अंदाजा भी लगता है कि इस फिल्म में नरेंद्र मोदी की जीवन-यात्रा भी लगभग वही दिखाई गई है जो पहले से ज्यादातर लोग जानते हैं। इस फिल्म में मनोज जोशी आमित शाह के किरदार में हैं।

टॅग्स :विवेक ओबेरॉयनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?