लाइव न्यूज़ :

मनी लॉन्ड्रिंग मामलाः पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, आरोपों पर सुनवाई 12 दिसंबर के लिए टली

By अनिल शर्मा | Updated: November 24, 2022 12:35 IST

फर्नांडीज को 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत देते हुए, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने कहा था कि अभी यह जांच की जानी है कि कथित रूप से 'ठग' सुकेश चंद्रशेखर से उन्हें जो उपहार मिले, वे अपराध की आय थे या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देजैकलीन 200 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज सुबह पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुई थीं।पटियाला हाउस कोर्ट ने 15 नवंबर को मामले के सिलसिले में जमानत दे दी थी।

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर मामले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई 12 दिसंबर के लिए टाल दिया। 

अभिनेत्री कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज सुबह पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुई थीं। इससे पहले, 15 नवंबर को उन्हें मामले के सिलसिले में दिल्ली की एक अदालत ने जमानत दे दी थी। विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने 50,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर राहत दी थी।

फर्नांडीज को 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत देते हुए, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने कहा था कि अभी यह जांच की जानी है कि कथित रूप से 'ठग' सुकेश चंद्रशेखर से उन्हें जो उपहार मिले, वे अपराध की आय थे या नहीं। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) कोर्ट के समक्ष दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट में पहली बार जैकलीन को मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में एक आरोपी के रूप में नामित किया गया था।

जांच एजेंसी के अनुसार, जब सुकेश तिहाड़ जेल में था, तब अभिनेत्री ने जबरन वसूली और धोखाधड़ी के आरोपी चंद्रशेखर से करोड़ों रुपये के उपहार स्वीकार किए थे। पूरक चार्जशीट में उल्लेख किया गया है कि कथित ठग ने आपराधिक गतिविधियों से उत्पन्न अपराध की आय से अभिनेत्री को 5.71 करोड़ रुपये के उपहार दिए थे। ईडी ने दावा किया कि वह जानती थी कि उसे दिए गए उपहार अपराध की आय से थे।

पटियाला हाउस कोर्ट ने कहा, अभिनेत्री राहत की हकदार थीं क्योंकि मामले की जांच के दौरान उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था। इस मामले में कथित कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर भी आरोपी है। विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने कहा था, वर्तमान मामले में 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के कारण आर्थिक अपराध अधिक गंभीर हैं, क्योंकि वे न केवल अर्थव्यवस्था बल्कि आम जनता के विश्वास को भी प्रभावित करते हैं।

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस