लाइव न्यूज़ :

'पद्मवात' के बाद इस चैलेंजिंग रोल को पर्दे पर प्ले करेंगी दीपिका पादुकोण, मेघना गुलजार करेंगी फिल्म डायरेक्ट

By भाषा | Updated: October 5, 2018 19:16 IST

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मेघना गुलजार निर्देशित अगली फिल्म में तेजाब हमले की शिकार महिला का किरदार निभायेंगी।

Open in App

मुंबई, 5अक्टूबर: अभिनेत्री दीपिका पादुकोणमेघना गुलजार निर्देशित अगली फिल्म में तेजाब हमले की शिकार महिला का किरदार निभायेंगी। अभिनेत्री इस फिल्म की निर्माता भी हैं।

32 वर्षीय अभिनेत्री फिल्म में लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभायेंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। दीपिका ने एक बयान में कहा, ‘‘जब मैंने यह कहानी सुनी तो इसने मेरे दिल को छू लिया। तेजाब हमला एक किस्म की हिंसा है। 

यह मजबूती, ताकत, उम्मीद और जीत की कहानी भी बयां करती है। इसने मुझपर इतना गहरा असर किया कि व्यक्तिगत और रचनात्मक तौर पर मैं इसे लेकर कुछ करना चाहती थी और नतीजतन मैं इसकी निर्माता बन गयी। विज्ञप्ति के अनुसार 2005 में लक्ष्मी जब दिल्ली में एक बस स्टॉप पर इंतजार कर रही थीं तभी एक शख्स ने उस पर तेजाब से हमला किया था। 

हमलावर उससे दुगुनी उम्र का था और वह लक्ष्मी के परिवार को जानता था। लक्ष्मी ने उसके विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। फिल्म में तेजाब हमले के बाद की लक्ष्मी की यात्रा दिखायी जायेगी। मेघना ने कहा कि तेजाब की ब्रिक्री का नियमन किए जाने और तेजाब हमलों के संबंध में कानून में बदलाव किये जाने के बावजूद अब भी जमीनी हालात नहीं बदले हैं। 

टॅग्स :दीपिका पादुकोणमेघना गुलजार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्कीKareena Kapoor ने शुरू की 'दायरा' की शूटिंग, साउथ के एक्टर संग हाथ मिलाया

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?