लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण ने कैटरीना कैफ पर लगाया आरोप, कहा- तुमने मेरा... एक्ट्रेस ने दिया शानदार जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 27, 2020 10:38 IST

कैटरीना के वीडियो पर रिएक्ट करते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा है कि तुमने मेरा आइडिया चुरा लिया। दरअसल हाल ही में कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया जूझ रही है। हाल ही में कैटरीना कैफ का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह बर्तन धोती नजर आईं थी

कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया जूझ  रही है। भारत में भी इसका प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है। ऐसे में अब देश को बचाने के 21 दिन के लॉकडाउन कर दिया गया है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक घर में इन दिनों कैद हैं। कई सेलेब्स ने अपने हाउस हेल्प को छुट्टी दे दी और अब वो खुद ही अपने घर का काम कर रहे हैं। हाल ही में कैटरीना कैफ का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह बर्तन धोती नजर आईं थी, इस पर दीपिका पादुकोण ने रिएक्ट किया है।

कैटरीना के इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा है कि तुमने मेरा आइडिया चुरा लिया। दरअसल हाल ही में कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बर्तन धोती नजर आईं थी, साथ ही साफ बर्तन धोने का तरीका बताती नजर आई्ं थी। 

अब दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कैटरीना कैफ की यही वाली बर्तन धोते हुए वीडियो शेयर की है। वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- मुझे बताते हुए दुख हो रहा है कि सीजन 1 का पांचवा एपिसोड रद्द हो गया है क्योंकि कैटरीना कैफ ने मेरा आइडिया चुरा लिया है।

दीपिका के इस पोस्ट पर कटरीना कैफ ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- हाहाहहा मैंने रुपाली, मेरी विश्वनीय सहयोगी (हाउस स्टाफ) से इसका अधिकार प्राप्त कर लिया है। सुरक्षित रहो। मैं तुमसे प्यार करती हूं।

वीडियो में कैटरीना फैंस को कहती हैं कि उन्होंने कोरोना वायरस की वजह से हाउस हेल्प को छुट्टी दे दी है और अब वह खुद बर्तन साफ कर रही हैं। वीडियो में कैटरीना कहती हैं कि कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है तो हम जिस तरह से अपने घरों में रह रहे हैं, ऐसे ही हाउस हेल्प को भी अपने घर में रहना चाहिए। घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

टॅग्स :कोरोना वायरसदीपिका पादुकोणकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीविक्की कौशल और कैटरीना कैफ बने माता-पिता, बेटे का किया स्वागत, सोशल मीडिया पर लिखा

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्कीमां बनेंगी कैटरीना कैफ?, पति विक्की कौशल ने शेयर की तस्वीरें, लिखा- 'दिल खुशियों से भरा है'

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?