लाइव न्यूज़ :

दुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2025 20:46 IST

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने तस्वीरें साझा करते हुए ‘कैप्शन’ में लिखा, ‘‘दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।’’

Open in App
ठळक मुद्दे40 वर्षीय रणवीर सफेद रंग की पोशाक के साथ धूप का चश्मा और हार पहने दिखाई दिए।तस्वीरों में दुआ और दीपिका लाल कुर्ती में नजर आईं‘सोशल मीडिया हैंडल’ पर अपनी बेटी की तस्वीरें मंगलवार को साझा कीं।

मुंबईः अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने दिवाली के अवसर पर अपनी बेटी दुआ की तस्वीरें पहली बार सार्वजनिक रूप से साझा कीं। दीपिका और रणबीर ने अपने-अपने ‘सोशल मीडिया हैंडल’ पर अपनी बेटी की तस्वीरें मंगलवार को साझा कीं और प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। दीपिका (39) ने तस्वीरें साझा करते हुए ‘कैप्शन’ में लिखा, ‘‘दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ तस्वीरों में दुआ और दीपिका लाल कुर्ती में नजर आईं जबकि 40 वर्षीय रणवीर सफेद रंग की पोशाक के साथ धूप का चश्मा और हार पहने दिखाई दिए।

कुछ तस्वीरों में दिवाली पूजा के दौरान दुआ दीपिका की गोद में बैठी नजर आई। दुआ दो चोटियों के साथ एक छोटी सी बिंदी लगाए नजर आ रही है। तीनों की पोशाक और गहने डिजाइनर सब्यसाची के नए संग्रह ‘द न्यू इंडिया’ से हैं। करण जौहर, राजकुमार राव, पत्रलेका, उर्वशी रौतेला, रिया कपूर, संजय कपूर, महीप कपूर और नेहा धूपिया सहित कई हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

रणवीर और दीपिका ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में एक निजी समारोह में विवाह किया था और आठ सितंबर, 2024 को दुआ का जन्म हुआ लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी बेटी की तस्वीरें सार्वजनिक नहीं की थीं।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंहमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया