लाइव न्यूज़ :

Film Clash:'तानाजी' से टकराएंगी 'मस्तानी', एक ही दिन रिलीज होगी अजय देवगन और दीपिका की खास फिल्में

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 26, 2019 09:04 IST

आजकल बॉलीवुड में ढेर सारी फिल्में बनती हैं, इस वजह से हर हफ्ते दो-दो, तीन-तीन फिल्में एक साथ रिलीज होती हैं

Open in App

आजकल बॉलीवुड में ढेर सारी फिल्में बनती हैं. इस वजह से हर हफ्ते दो-दो, तीन-तीन फिल्में एक साथ रिलीज होती हैं. बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों का टकराव कोई बड़ी बात नहीं रह गई है. इसके बावजूद दो बड़ी फिल्मों की टक्कर सिनेप्रेमियों का ध्यान खींच ही लेती है. हाल के दिनों खबर आई थी कि अगले साल ईद के मौके पर अक्षय कुमार स्टारर 'सूर्यवंशी' और सलमान खान की 'इंशाअल्लाह' की भिड़ंत होने वाली है.

अब ताजा खबर आ रही है दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म 'छपाक' और अजय देवगन की महत्वाकांक्षी फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' को लेकर. खबरों की मानें तो अगले साल की शुरुआत में ही ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराने जा रही हैं. हाल ही में अजय देवगन ने अपनी पीरियड ड्रामा फिल्म 'तानाजी' की नई रिलीज डेट घोषित की थी. पहले यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसे बदलकर अगले साल 10 जनवरी तक पोस्टपोन किया गया.

अब यह फिल्म 10 जनवरी 2020 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. दूसरी ओर, दीपिका पादुकोण ने सोमवार को सुबह ही अपनी नई फिल्म 'छपाक' का पहला लुक रिवील किया. बता दें कि इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म को भी 10 जनवरी 2020 को रिलीज किया जाना है. एसिड अटैक पीडि़ता बनी हैं दीपिका दीपिका पादुकोण ने सोमवार को 'छपाक' के लुक का खुलासा किया. इस फिल्म में वह एसिड अटैक पीडि़ता की भूमिका निभा रही हैं. दीपिका ने यह भी कहा कि यह किरदार हमेशा उनके लिए खास रहेगा.

दीपिका ने अपना लुक रिवील करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लिखा, ''एक ऐसा किरदार जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा. मालती शूट आज शुरू हो गया. 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी फिल्म.'' बता दें कि फिल्म एसिड अटैक पीडि़ता और सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है. इस फिल्म से दीपिका प्रोडक्शन के क्षेत्र में हाथ आजमाने जा रही हैं. फिल्म में विक्रांत मेस्सी भी हैं. 

फैंस को भाया ये रूप दीपिका का 'छपाक' लुक फैंस को काफी पसंद आया है. वे दीपिका की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''दीपिका को देख कर साफ पता चल रहा है कि यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी यादगार फिल्म बनने जा रही है. मुझे इस फिल्म का इंतजार रहेगा.'' एक और यूजर ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ''दीपिका आपको इस फिल्म के लिए ढेरों शुभकामनाएं. मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म के देखने के बाद हमारे समाज में कुछ बदलाव जरूर देखने को मिलेगा.'' एक यूजर ने तो यह तक लिख डाला कि ऐसे रोल करने के लिए काफी हिम्मत की जरूरत है, जो कि दीपिका ने दिखाई है.

टॅग्स :दीपिका पादुकोणअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?