लाइव न्यूज़ :

Chhapaak Review: एसिड अटैक की क्रूरता को बयां करती है दीपिका पादुकोण की 'छपाक', पढ़ें रिव्यू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 9, 2020 08:35 IST

दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी की फिल्म छपाक 10 जनवरी को पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज से पहले पढ़ लें इसका रिव्यू-

Open in App
ठळक मुद्देतलवार और राजी जैसी फिल्में बनाने वाली डायरेक्टर मेघना गुलजार ने एक बार फिर से पर्दे पर एक शानदार कहानी को पेश किया हैमेघना रियल स्टोरी बेस्ट छपाक फैंस के सामने लाई हैं

कलाकार-दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसीडायरेक्टर-मेघना गुलजारस्टार-3/5

तलवार और राजी जैसी फिल्में बनाने वाली डायरेक्टर मेघना गुलजार ने एक बार फिर से पर्दे पर एक शानदार कहानी को पेश किया है। मेघना रियल स्टोरी बेस्ट छपाक फैंस के सामने लाई हैं। मेघना गुलजार की छपाक में दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। यह फिल्म बाकी  बॉलीवुड फिल्मों से अलग है। फिल्म में एंटरटेनमेंट के साथ इमोशन्स का तड़का जबरदस्त लगाया गया है। यह फिल्म दर्शकों के अंदर एसिड अटैक सरवाइवर के दर्द को पेश करती है। आइए जानते हैं कि कैसी है फिल्म-

फिल्म की कहानी

छपाक की कहानी मालती (दीपिका पादुकोण) नाम की लड़की की जिंदगी पर आधारित है। मालती को एक शख्स शादी के लिए प्रपोज करता है जिसके लिए वो इंकार कर देती है, जिसके बाद वो शख्स मालती पर एसिड से हमला करता है। इसके बाद मालती की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। इसके बाद हालातों के कारण मालती नौकरी की तलाश में जुट जाती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात अमोल (विक्रांत मैसी) से होती है। जो पत्रकार से साथ समाजसेवक हो चुका है और एक एनजीओ चलाता है। 

अमोल एसिड अटैक पीड़ितों का इलाज करवाता है और उनके लिए लड़ता है। मालती भी इस एनजीओ से जुड़ जाती है। साथ ही खुद के खिलाफ हुए हमले पर आवाज उठाती है।वह तेज़ाब बैन कराने के लिए कानून में बदलाव की भी मांग करती है। मालती 12वीं क्लास में थी जब उसको एक लड़ता प्रपोज करता है उसके मना करने पर एक दिन रास्ते पर वह मालती पर तेजाब फेक देता है। इसके बाद मालती सफर कैसा है कितने संघर्ष से भरा है इसको देखने के लिए आपको थिएटर जाना पड़ेगा।

एक्टिंग

मालती के रूप में दीपिका दमदार रोल में नजर आ रही हैं। दीपिका के अपने अंदर पूरी तरह से मालती को बसाया है, जो पर्दे पर साफ देखने को मिल रहा है। आंखों के दर्द को पर्दे पर पेश करने में दीपिका कामयाब रही हैं। विक्रांत का रोल फिल्म में काफी कम है लेकिन अपने छोटे से रोल में वह गहरी छाप छोड़ गए हैं। विक्रांत से बहुत ही शानदार एक्टिंग की है।

निर्देशन

तलवार और राजी के बाद छपाक के जरिए मेघना गुलजार ने साफ कर दिया है कि संवेदनशील मुद्दों पर उनकी बहुत ही मजबूत पकड़ है। सिर्फ निर्देशन नहीं लिखने में भी उन्होंने फिल्म में योगदान दिया है।लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी के द्वारा निर्देशक ने एसिड अटैक सर्वाइवर के दर्द, हिम्मत, विश्वास और उम्मीद को बयां किया है। फिल्म पूरी तरह से बंधी नजर आई है। छोटे छोटे सीन को भी मेघना ने बहुत ही खूबसूरती के साथ पेश किया है।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणछपाक मूवीविक्रांस मैसीफिल्म समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म रिव्यू राम्याः 13 मार्च को रिलीज, दर्शकों को बड़ी उम्मीदें 

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्कीDo Deewane Seher Mein movie review: मेट्रो सिटी की भागदौड़ में चमकती इमोशनल एक लव स्टोरी

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?