लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: रणबीर ही नहीं इनके लिए भी धड़क चुका है दीपिका का दिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 5, 2018 13:06 IST

दीपिका आज हर किसी के दिलों पर राज कर रही हैं।

Open in App

बॉलीवुड की जिंदादिल एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का बर्थडे है और ऐसे में हम अगर उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ पर गौर फरमाएं तो हर मामले में वो इस वक्त शानदार दौर से गुजर रही हैं। दीपिका आज हर किसी के दिलों पर राज कर रही हैं। दीपिका पादुकोण के अफेयर्स की शुरुआत उनके मॉडलिंग कैरियर से हुई थी, जब दीपिका मॉडलिंग कर रहीं थीं तो वह निहार पांड्या नाम के लड़के के साथ गहरे अफेयर में थीं। जिसके बाद रनवीर सिंह से लेकर  कई सितारों के साथ नाम जुड़ा। आइए जानते हैं किस-किस के साथ दीपिका का जुड़ा नाम।

निहार पंड्या

मॉडलिंग डेज में मॉडल निहार पंड्या, दीपिका के ब्वॉयफ्रेंड थे। 2005 में दोनों की एक-दूसरे से मुलाकात एक एक्टिंग स्कूल में हुई थी। दोनों की दोस्ती काफी जल्दी रोमांस में बदल हो गई थी। 3 साल के लिव-इन रिलेशन के बाद दीपिका ने मूव-ऑन करने का फैसला किया और निहार से ब्रेकअप कर लिया।

रणबीर कपूर

कपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर भी इस सुन्दर बाला की अदाओं से बच नहीं पाए। दोनों ने अपने रिलेशन की घोषणा मीडिया में खुलकर की थी। फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' के सेट से शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी काफी लम्बे अरसे तक चली। रणबीर ने दीपिका को एक अवॉर्ड्स फंक्शन के दौरान प्रपोज किया था और दोनों लगभग 3 साल साथ रहे।

युवराज सिंह

क्रिकेट स्टार्स और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का गहरा रिश्ता एक अनसुलझी पहेली जैसा रहा है। क्रिकेट यूथ आइकॉन और पंजाबी मुंडे युवराज सिंह पर मरने वाली लड़कियों की कमी नहीं है। इंडस्ट्री में सभी जानते हैं कि कुछ समय के लिए युवराज ने बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा और दीपिका पादुकोण को डेट किया था।

 नोवाक जोकोविच

सर्बियन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और भारतीय फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के बीच अफेयर ने भी सुर्खियां बटोरी थीं। ये बात जोकोविच की पूर्व गर्लफ्रेंड और पॉप स्टार नताशा ने दी थी। नताशा का दावा था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। दीपिका को लॉस एंजिल्स के एक रेस्तरां में जोकोविच के साथ डिनर लेते देखा गया था। इसे कुछ लोगों ने डिनर डेट कहा था। तब यह कह कर मामले को शांत किया गया कि दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। इस समय जोकोविक और उनकी पत्नी जेलिना के संबंध तनावपूर्ण हैं और इस कारण दीपिका और जोकोविक के संबंधों को भी दोषी माना गया था।

सिद्धार्थ माल्या

सिद्धार्थ के साथ दीपिका पादुकोण की करीबी दोस्ती या अफेयर का नजारा तो पूरे देश ने आईपीएल मैचों के दौरान देखा है। बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ के साथ दीपिका काफी लम्बे समय तक रिलेशन में रहीं हैं।

उपेन पटेल

विदेश से नए-नए मुंबई आए एक्टर उपेन पटेल जब दीपिका पादुकोण के संपर्क में आए, तो वो भी उन्हें पसंद करने लगे। दोनों का रिश्ता कितना गहरा था, यह तो साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता, लेकिन इंडस्ट्री में थोड़े समय के लिए ऐसी अफवाहें रहीं हैं कि दीपिका उपेन के साथ भी अफेयर में रह चुकी हैं। 

टॅग्स :दीपिका पादुकोणबर्थडे स्पेशलहैप्पी बर्थडेरणबीर कपूररणवीर सिंहयुवराज सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया