लाइव न्यूज़ :

आलिया-रणबीर के अफेयर की इस अभिनेत्री को पहले से ही थी जानकारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 2, 2018 15:17 IST

अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के इश्क के चर्चे बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। जब से ब्रह्मास्त्र की शूटिंग शुरू ही है दोनों को लेकर खबरें जोरों पर हैं।

Open in App

मुंबई, 2 जून: अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के इश्क के चर्चे बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। जब से ब्रह्मास्त्र की शूटिंग शुरू ही है दोनों को लेकर खबरें जोरों पर हैं। इन खबरों पर हाल ही में मुहर तब लगी जब खुद रणबीर ने अलिया के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया। 

लेकिन क्या आपको पता है रणबीर ने अपने इस रिश्ते के बारे में सबसे पहले किसको बताया था। खबर के मुकाबिक रणबीर के इस रिश्ते को  कंफर्म करने से पहले उनकी एक एक्स गर्लफ्रेंड को इसकी जानकारी थी। रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण को पहले से पता था कि रणबीर और आलिया का अफेयर चल रहा है। 

दरअसल पिंकविला की खबरों के मुताबिक रणबीर ने अपनी मम्मी नीतू कपूर और दीपिका को आलिया संग अपने रिश्ते के बारे में पहले ही बता दिया था। इतना ही नहीं वेबसाइट के मुताबिक रणबीर और दीपिका अभी भी करीबी दोस्त हैं और एक-दूसरे से सीक्रेट्स शेयर करते हैं। एक्स कपल के बीच ऐसी दोस्ती कम ही देखने को मिलती है। ऐसे में ये काफी दिलचस्प है कि रणबीर ने इसके बारे में दीपिका को पहले बताया था। हालांकि आलिया ने इस पूरे प्रकरण पर अभी तक कुछ भी नहीं कहा है।

जानें कैसे रणबीर ने किया था कंफर्म

 जीक्यू इंडिया से बात करने के दौरान अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने यहां इशारों में उसके साथ के अपने रिश्ते को स्वीकार किया है। उन्होंने आलिया भट्ट के साथ रिश्ते को लेकर दिल की बात कही । रणबीर से पूछा गया कि क्या सच में आप आलिया को डेट कर रहे हैं? रणबीर कपूर ने बताया, ‘हां, वो सचमुच अभी नईं हैं और मैं इस पर और ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता।

उन्होंने कहा कि एक कलाकार के तौर पर, एक व्यक्ति के रूप में, आलिया – सही शब्द क्या है- वो अभी बह रही हैं। जब मैं उनका काम देखता हूं, जब उन्हें एक्टिंग करते हुए देखता हूं, बल्कि जिंदगी में भी, वह जो कुछ भी देती है मैं उसे अपने लिए लेना चाहता हूं।’

इसके अलावा उनसे पूछा गया कि नए प्यार में पड़ने पर बेस्ट चीज क्या होती है, तो रणबीर ने बताया कि यह हमेशा बहुत खुशी देता है। एक नया व्यक्ति जीवन में नई धड़कन के साथ आता है। आपकी पुरानी चीजें नई बन जाती हैं। आकर्षक और रोमांटिक होने के नाते, मुझे लगता है कि मैं आज अधिक संतुलित हूं। मैं संबंधों को और अधिक महत्व देता हूं। मैं चोट लगने को समझ सकता हूं जब एक व्यक्ति इससे गुजरता है, जो मैं कुछ साल पहले तक नहीं कर सकता था।’

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया