लाइव न्यूज़ :

बेटे को सिंगर बनाना चाहते थे दीपेश भान, दोस्त जैन खान 'मलखान' के सपने को पूरा करेंगे

By अनिल शर्मा | Updated: July 28, 2022 11:26 IST

जैन खान ने बताया कि गेंदबाजी करने के बाद जब वह अपनी टोपी लेने मेरे पास आया। टोपी लेकर जैसे ही मुड़ा, उसे दर्द शुरू हुआ और मेरे कदमों में गिर गया।

Open in App
ठळक मुद्देदीपेश भान शनिवार क्रिकेट खेलते वक्त गिर गए और फिर उनकी मौत हो गईदीपेश भान 41 साल के थे जिन्हें मलखान के नाम से ज्यादा जाना जाता थावह दिल्ली से ताल्लुक रखते थे और उन्हें क्रिकेट खेलने, डांस करने और गाने गाना का शौक था

मुंबईः भाबीजी घर पर हैं में मलखान के किरदार से लोकप्रिय हुए दीपेश भान का शनिवार निधन हो गया। मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक, दीपेश को ब्रेन हैमरेज हुआ था। शनिवार सुबह क्रिकेट खेलने के दौरान उन्हें अटैक आया और अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उनकी सांसें रुक गईं। दीपेश को जब ब्रेन हैमरेज का अटैक हुआ तो उनके साथ उनके सबसे अच्छे दोस्त जैन खान मौजूद थे। दोनों क्रिकेट खेल रहे थे।

जैन खान ने बताया कि गेंदबाजी करने के बाद जब वह अपनी टोपी लेने मेरे पास आया। टोपी लेकर जैसे ही मुड़ा, उसे दर्द शुरू हुआ और मेरे कदमों में गिर गया। जैन खान के मुताबिक उन्होंने तुरंत गाड़ी निकाली और अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैन खान ने बताया कि शनिवार को उसका हमेशा शूट होता था लेकिन उस दिन उसकी शूटिंग दोपहर बाद की थी। 

जैन खान ने बताया कि दीपेश नियमित जिम करता था। वह फिट आदमी था। उसे कभी बीमार नहीं देखा। क्रिकेट खेलने उसका नियमित का काम था। जैन के मुताबिक दीपेश अपने बेटे को सिंगर बनाना चाहते थे। जैन ने बताया, क्योंकि मैं एक कंपोजर हूं, उसका बेटे मेरे साथ खेलते हुए गाना गाने की कोशिश करता था। दीपेश कहता- यार इसे सिंगर बनाऊंगा। 

जैन ने कहा कि दीपेश आज जहां भी है वह हमेशा खुश रहे। मैं उसके बेटे के लिए कुछ करूंगा। उसके लिए कुछ कर पाऊं तो मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी। दीपेश खुद भी अच्छा गाते थे। उन्हें डासिंग और क्रिकेट का बचपन से शौक था। उनकी शादी चार साल पहले ही हुई थी। उनका बेटा सिर्फ 18 महीने का है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!