लाइव न्यूज़ :

Dabangg 3: दबंग 3 के ट्रेलर में इस गलती से सोशल मीडिया ट्रोल हो रही है सलमान खान की फिल्म

By स्वाति सिंह | Updated: October 24, 2019 19:33 IST

दबंग 3 इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म के डायरेक्टर प्रभुदेवा हैं। फिल्म 'दबंग 3' में सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप और सई मांजरेकर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदबंग 3 को ट्रोल भी किया जा रहा है।इस ट्रेलर के अंत में इंग्लिश में लिखी गई दिसंबर की स्पेलिंग गलत है।

बॉलीवुड के दमदार एक्टर सलमान खान की दबंग 3 का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हुआ। एक तरफ इस ट्रेलर के रिलीज होने के बाद सलमान खान की तारीफ हो रही है तो दूसरी और मेकर्स की एक गलती के चलते दबंग 3 को ट्रोल भी किया जा रहा है।दरअसल, इस ट्रेलर के अंत में इंग्लिश में लिखी गई दिसंबर की स्पेलिंग गलत है।जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फनी मिम्स बनाए जा रहे हैं। 

बता दें कि ट्रेलर की शुरुआत होती है दमदार डायलॉग से....एक होता है पुलिस वाला और एक होता है गुंड़ा और हम कहलाते हैं पुलिस वाला गुंडा। मतलब ट्रेलर के शुरुआत वाले इस डायलॉग ने ही दिल जीत लिया। इस ट्रेलर में दमदार डायलॉग्स की भरमार है...एक्शन सीन्स, साथ ही कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा।

ट्रेलर में एकदम धमाकेदार तरीके से सलमान खान की एंट्री होती है। शानदार एक्शन और डायलॉग्स आपका दिल जीत लेंगे। इस बार कहानी में कुछ बहुत बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल सकता है क्योंकि ट्रेलर देखने के बाद ये फील हो रहा है। ये फिल्म आपको वो कहानी सुनाती है जिसकी वजह से चुलबुल पांडे असल में दबंग खान बने हैं।

ट्रेलर में विलेन का रोल भी दमदार दिखाया गया है। मेरे हिसाब से सलमान खान के फैन्स को काफी लंबे समय उनका ये दमदार अंदाज देखने को मिलेगा। ट्रेलर के लास्ट में सलमान खान का हवा में चश्मा उड़ाने वाला अंदाज काफी पसंद आया।

यह फिल्म इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म के डायरेक्टर प्रभुदेवा हैं। फिल्म 'दबंग 3' में सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप और सई मांजरेकर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर तो काफी मजेदार और एक्शन सीन्स से भरपूर लगा अब उम्मीद ये है कि फिल्म भी इस ट्रेलर की तरह की धमाकेदार हो तो मजा आ जाए।

यहां देखें 'दबंग 3' का ट्रेलर

यहां देखें 'दबंग 3' का ट्रेलर रिएक्शन...

टॅग्स :दबंग ३ मूवीसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?