लाइव न्यूज़ :

Dabangg 3 Box Office Collection Day 9: दूसरे वीकेंड पर भी 'दबंग 3' ने दिखाया दम, जानिए 9 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 29, 2019 10:24 IST

रिलीज होते ही फिल्म 'दबंग 3' ने अपना जलवा दिखाया था। लेकिन नागरिकता संशोधन कानून पर चलते विवाद की वजह से इस फिल्म की कमाई पर सीधा असर देखने को मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देरिलीज के पहले दिन फिल्म 'दबंग 3' ने शानदार कलेक्शन किया था।फिल्म 'दबंग 3' ने नौ दिनों में 137 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है। लेकिन अब तब तक इस फिल्म की कमाई जारी है। दबंग की प्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए प्रभुदेवा ने 'दबंग 3' को फैंस के सामने पेश किया है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा सई मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान, किच्चा सुदीप, टीनू आनंद, महेश मांजरेकर, नवाब शाह, वरीना हुसैन लीड रोल में हैं।

रिलीज होते ही फिल्म 'दबंग 3' ने अपना जलवा दिखाया था। लेकिन नागरिकता संशोधन कानून पर चलते विवाद की वजह से इस फिल्म की कमाई पर सीधा असर देखने को मिला है।

दूसरे वीकेंड पर की शानदार कमाई

बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक 'दबंग 3 (Dabangg 3)' ने अपने दूसरे वीकेंड यानी शनिवार को 8 करोड़ रुपये की कमाई की। यानी कुल मिलाकर इस फिल्म ने नौ दिनों में 137 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म की कहानीफिल्म की शुरुआत कॉमिक और एक्शन अवतार से होती है। जहां चुलबुल पांडे (सलमान खान) एक शादी में लूटे गए सोने के गहनों को गुंटो से बचाकर उसे वापस दिलवाता है।इस केस को सुलझाते हुए ही चुलबुल का सामना एक बड़े माफिया बाली (सुदीप किच्चा) से होता है। जिसको देखकर चुलबुल के अतीत के घाव ताजा हो जाते हैं।  अब जब बाली एक बार फिर से उसकी जिंदगी में आ गया है को वह अपने फर्ज और परिवार की रक्षा में लग जाता है क्योंकि उसके कारण ही एक वक्त पर चुलबुल का सब कुछ छिन गया था।

दरअसल रज्जो (सोनाक्षी सिन्हा) से मिलने से पहले  चुलबुल खुशी (सई मांजरेकर) से प्यार करते थे।असल में चुलबुल की मां (डिंपल कपाड़िया) ने खुशी को चुलबुल के भाई मक्खी (अरबाज खान) के लिए पसंद किया था, मगर मक्खी को शादी करने में कोई रुचि नहीं थी। ऐसे में चुलबुल दहेज के खिलाफ जाकर अपनी पत्नी को डॉक्टर बनाने के लिए तैयार है। लेकिन उनके प्यार को किसी की नजर लग जाती है।

बाली की नजर खुशी पर पड़ जाती है और वह खुशी को पाने के लिए उतावला हो जाता है। इसी को लेकर बाली ने चुलबुल के साथ  अतीत में कुछ ऐसा किया है कि जिसका हिसाब अब चुलबुल उससे चुकता करेगा। वह बाली से बदला लेगा कि नहीं ये फिल्म देखने के बाद ही पता लगेगा।

टॅग्स :दबंग 3सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?