लाइव न्यूज़ :

भारतीय क्रिकेटर को डेट कर रही हैं बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी, जल्द करेंगी शादी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 11, 2020 09:37 IST

दक्षिण भारत की अनुष्का शेट्टी एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। फिल्म बाहुबली में देवसेना का किरदार अनुष्का का फैंस ने खासा पसंद किया था

Open in App
ठळक मुद्देसुपरहिट फिल्म बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी के लाखों चाहने वाले हैंअनुष्का एक के बाद एक नायाब फिल्मों में काम करती फैंस को नजर आती रहती हैं।

सुपरहिट फिल्म बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी के लाखों चाहने वाले हैं। अनुष्का एक के बाद एक नायाब फिल्मों में काम करती फैंस को नजर आती रहती हैं। अनुष्का फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी के कारण भी सुर्खियों में रहती हैं। अनुष्का के अफेयर के चर्चे आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। खबर के अनुसार एक्ट्रेस जल्द शादी करने जा रही हैं।

दक्षिण भारत की अनुष्का शेट्टी एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। फिल्म बाहुबली में देवसेना का किरदार अनुष्का का फैंस ने खासा पसंद किया था। इस फिल्म में प्रभास के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म के बाद प्रभास के साथ उनके अफेयर के चर्चे भी मीडिया में जमकर आए थे। लेकिन प्रभास ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था।

अब पिंकविला की खबर के अनुसार अनुष्का शेट्टी इन दिनों किसी भारतीय क्रिकेटर को डेट कर रही हैं। कहा रहा है कि इस क्रिकेटर को लेकर एक्ट्रेस काफी सीरियस हैं और जल्द ही शादी भी कर लेंगी। हालांकि खास बात है कि अभी इस क्रिकेटर के नाम का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन अनुष्का जल्द ही कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं।

दूसरी तरफ इस बात पर अनुष्का की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। वे इन दिनों अपनी फिल्म निशब्दम के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में अनुष्का के साथ आर माधवन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ये एक साइलेंट थ्रिलर फिल्म हैष फिल्म में अनुष्का म्यूट आर्टिस्ट का किरदार निभा रही हैं। हेमंत मधुकर द्वारा निर्देशित ये फिल्म तेलुगु, अंग्रेजी, तमिल, हिंदी और मलयालम में बनीं है और 2 अप्रैल को रिलीज होगी।

टॅग्स :अनुष्का शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसाउथ की रोंगटे खड़े कर देनेवाली फिल्म 'कतानार', पहली झलक देखकर भूल जाएंगे बाहुबली और पुष्पा को...

फ़ैशन – ब्यूटीअनुष्का शेट्टी जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आजमाएं ये 3 टिप्स, जानें एक्ट्रेस के खूबसूरत बालों का राज

बॉलीवुड चुस्की'बाहुबली' की देवसेना अनुष्का शेट्टी के बर्थडे पर देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें, रियल लाइफ में हैं बेहद स्टाइलिश

बॉलीवुड चुस्की3 Years Of Baahubali 2: कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? इस एक जवाब के लिए थिएटर्स में फैंस की लग गई थी लाइन

बॉलीवुड चुस्कीप्रभास को लेकर ये क्या बोल गईं अनुष्का शेट्टी ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया