अनुष्का शेट्टी जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आजमाएं ये 3 टिप्स, जानें एक्ट्रेस के खूबसूरत बालों का राज

By मनाली रस्तोगी | Published: May 5, 2022 05:27 PM2022-05-05T17:27:49+5:302022-05-05T17:35:18+5:30

बाहुबली की 'देवसेना' यानी अनुष्का शेट्टी की गिनती देश की खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है। ऐसे में जानते हैं अनुष्का की सुंदरता और फिटनेस से जुड़े ऐसे राज बताएंगे जिन्हें फॉलो कर आप भी उनकी तरह खूबसूरत दिख सकती हैं।

Anushka Shetty Beauty And Fitness Secrets | अनुष्का शेट्टी जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आजमाएं ये 3 टिप्स, जानें एक्ट्रेस के खूबसूरत बालों का राज

अनुष्का शेट्टी जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आजमाएं ये 3 टिप्स, जानें एक्ट्रेस के खूबसूरत बालों का राज

Highlightsअनुष्का रोज सुबह नाश्ते में ब्रेड और शहद खाती हैं।शहद उनकी त्वचा को अन्दर से सुन्दर और बॉडी को भी फिट बनाए रखने में मदद करता है।

बाहुबली की 'देवसेना' यानी अनुष्का शेट्टी तेलुगु सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक है। उनकी खूबसूरती के चर्चे दक्षिण भारत में तो बहुत होते रहे हैं लेकिन फिल्म बाहुबली के बाद से पूरा भारत उनकी सुंदरता की तारीफ करता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए आपको अनुष्का की सुंदरता और फिटनेस से जुड़े ऐसे राज बताएंगे जिन्हें फॉलो कर आप भी उनकी तरह खूबसूरत दिख सकती हैं।

अनुष्का शेट्टी के 3 ब्यूटी सीक्रेट्स

-अनुष्का को प्रकृति से बेहद प्यार है और खुद की खूबसूरती बनाए रखने के लिए वे बस नेचर का ही सहारा लेती हैं। उनके मुताबिक स्किन को नेचुरल ग्लोइंग बनाना हो तो सिर्फ अधिक से अधिक पानी पिएं। पानी ही स्किन से जुड़ी हर समस्या का इलाज है।

-सर्जरी और महंगे कॉस्मेटिक के रोजाना इस्तेमाल से अनुष्का दूर रहती हैं। इसकी जगह वो नेचुरल ट्रीटमेंट को अपनाती हैं। स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए अनुष्का नींबू के रस और बेसन का नियमित इस्तेमाल करती हैं।

-अनुष्का रोज सुबह नाश्ते में ब्रेड और शहद खाती हैं। शहद उनकी त्वचा को अन्दर से सुन्दर और बॉडी को भी फिट बनाए रखने में मदद करता है।

अनुष्का के बालों का राज

-साउथ इंडियन एक्ट्रेस की स्किन और बालों का सबसे बड़ा राज कोकोनट वाटर का अधिक से अधिक सेवन होता है। लेकिन अनुष्का अपने बालों की कुछ एक्स्ट्रा केयर भी करती हैं।

-अनुष्का नियमित रूप से अपने बालों में तेल लगाती हैं। तेल में वे ऑलिव ऑइल, मस्टर्ड ऑइल, कोकोनट ऑइल, आदि का समय समय से इस्तेमाल करती रहती हैं। ये सभी तेल उनके बालों को नेचुरल शाइन और ग्रोथ प्रदान करते हैं।

अनुष्का का फिटनेस मंत्र

-बॉडी को फिट और एक्टिव बनाए रखने के लिए अनुष्का जिम जाने में विशवास नहीं करती हैं। इसके लिए वे केवल योग का सहारा लेती हैं। रोजाना सुबह योग से अनुष्का अपने दिन की शुरुआत करती हैं। 

-योग के अलावा कम से कम 30 मिनट वे एक्सरसाइज करती हैं। ये एक्सरसाइज सिर्फ और सिर्फ उनके स्टैमिना को मजबूत बनाए रखने के लिए की जाती है ताकि शूटिंग के दौरान वे जल्दी आ जाएं।

अनुष्का का डाइट प्लान

-अनुष्का स्ट्रिक्ट डायट फॉलो करने में विश्वास नहीं करती। लेकिन कोशिश करती हैं कि उनकी रोजाना की डायट में अधिक से अधिक हरी सब्जियां और फ्रूट्स हों।

-इसके अलावा अनुष्का किसी भी हाला में रात 8 बजे से पहले डिनर करने की कोशिश करती हैं।

Web Title: Anushka Shetty Beauty And Fitness Secrets

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे