लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन के बाद आमिर खान कोरोना वायरस से संक्रमित, घर में क्वारनटीन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 24, 2021 20:31 IST

COVID-19: मुंबई में संक्रमण के 3,512 नए मामले सामने आए ,जिससे यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 3,69,426 हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन से लेकर मनोज बाजपेयी तक कई सितारे कोरोना से जूझ रहे हैं।अभिनेता के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।आमिर खान कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं और फिलहाल वह घर में ‘पृथक-वास’ में हैं।

COVID-19: बी-टाउन में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। मनोज बाजपेयी, सतीश कौशिक, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मयूर वकानी शामिल हैं।

रणबीर कपूरकार्तिक आर्यन से लेकर मनोज बाजपेयी तक कई सितारे कोरोना से जूझ रहे हैं। इस लिस्ट में अब आमिर खान का नाम जुड़ गया है। आमिर खान कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं और फिलहाल वह घर में ‘पृथक-वास’ में हैं। अभिनेता के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि खान की सेहत ठीक है, तथा उन्होंने उनके संपर्क में आए लोगों से अपनी जांच कराने को कहा है। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘ आमिर खान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वह घर में पृथक-वास में हैं, सभी नियमों का पालन कर रहे हैं और फिलहाल ठीक हैं।’’

बयान में कहा गया, ‘‘ हाल ही में उनके संपर्क में आए लोगों को एहतियात के तौर पर अपनी जांच करानी चाहिए । आपकी चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।’’ आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ इस वर्ष दिसंबर में रिलीज होने वाली है।

अपने कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी कार्तिक ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने फैंस अपने लिए दुआ करने की अपील भी की। अभिनेता ने पोस्ट में लिखा, ''दुआ करो, पॉजीटिव हो गया हूं।'' कार्तिक की रिपोर्ट पॉजीटिव आने से उनके साथ 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग कर रही टीम के साथ-साथ संपर्क में आए तमाम लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। बता दें कि शनिवार को कार्तिक ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए कियारा आडवाणी के साथ शोस्टॉपर के तौर पर रैंप वॉक की थी।

टॅग्स :आमिर खानरणबीर कपूरकार्तिक आर्यनबॉलीवुड हीरोकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतकोई चमत्कारी महाराष्ट्र को भी मिले

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया