लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने लॉकडाउन के बीच शेयर की एक बेहद ही खास फोटो, लोगों को इस कारण से कहा धन्यवाद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 10, 2020 07:35 IST

कोरोना वायरस के चलते देशभर में लोग डाउन का आदेश जारी किया गया है. भारत सरकार द्वारा लगाए गए 21 दिनों के लॉकडाउन (Lockdown) के चलते देश के लगभग सभी इलाकों मैं शांति पसरी हुई है

Open in App
ठळक मुद्दे सलमान खान अपने घर से दूर पनवेल के फॉर्महाउस पर हैं। सलमान यहां अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ पहुंचे थे

कोरोना वायरस के लॉकडाउन के चलते सभी ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा हुआ है। ऐसे में सलमान खान अपने घर से दूर पनवेल के फॉर्महाउस पर हैं। सलमान यहां अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ पहुंचे थे लेकिन 21 दिन के लॉकडाउन के एलान के बाद से वो यहीं पर रह गए। सलमान के साथ उनकी मां, बहनें, भतीजे और दूसरे अन्य लोग भी हैं। ऐसे में सलमान लगातार फैंस से सोशल  मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं।

सलमान लगातार कोई ना कोई फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। सलमान अपने ही अंदाज में फैंस को घरों में रहने के लिए आग्रह कर रहे हैं हाल ही में सोहेल खान के बेटे के साथ एक वीडियो शेयर करते भी एक्टर ने घरों में रहने को कहा था। अब सलमान ने एक और फोटो शेयर की है।सलमान खान (Salman Khan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुंबई की सुनसान सड़कों की फोटो शेयर करते हुए अपने सभी फैंस और चाहने वालों का तहे दिल से शुक्रियादा किया है। लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं जिससे सलमान काफी खुश हुए हैं।

सलमान खान ने अपनी खुशी इंस्टाग्राम पर जाहिर की है। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वाह! आप सभी का धन्यवाद जो आपने सुना और मामले की गंभीरता को समझा कि देश इस समय किस हालात से गुजर रहा है। भगवान आशीर्वाद दे और सभी की रक्षा करे।

सलमान खान भी लॉकडाउन के चलते अपने परिवार के साथ पनवेल स्थित फार्महाउस पर रहे हैं। हाल ही में कोरोना वायरस के कारण सरकार द्वारा लगाई गई रोक के कारण सलमान अपने भतीजे अब्दुल्ला खान (Abdullah Khan) के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस