लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना के कारण घर के अंदर बॉलीवुड सेलेब्स का ऐसा हुआ हाल, कोई धो रहा है बर्तन तो किसी को लगानी पड़ी झाड़ू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 24, 2020 09:07 IST

स्टार्स ने खुद अपने घर का काम करना शुरु कर दिया है। कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बर्तन धोती नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण देश के कई छोटे बड़े शहरों को लॉक डाउन कर दिया गया है मुंबई में फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण देश के कई छोटे बड़े शहरों को लॉक डाउन कर दिया गया है। जिस कारण से बिना किसी काम के कोई भी घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है। मुंबई में फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। जिस कारण से सभी सेलेब्स  इन दिनों घर में वक्त बिता रहा है। ऐसे में घर में बोरियत मिटाने के लिए ये सेलेब्स इन दिनों घर के काम कर रहे हैं।

स्टार्स ने खुद अपने घर का काम करना शुरु कर दिया है। कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बर्तन धोती नजर आ रही हैं। कैटरीना फैंस को बता रही हैं कि उन्होंने कोरोना वायरस की वजह से हाउस हेल्प को छुट्टी दे दी है और अब वह खुद बर्तन साफ कर रही हैं। इस वीडियो में कैटरीना बर्तन साफ करने का तरीका बताती नजर आ रही हैं। कार्तिक आर्यन आज कल फैंस के दिलों पर राज करते हैं। हाल ही में  कार्तिक ने कोरोना से सतर्क रहने के लिए एक वीडियो शेयर किया था।कार्तिक ने एक वीडियो रीपोस्ट किया है जिसमें वो अपने घर के बर्तन धोते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में गाना भी चल रहा है। इसे शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा है कि कहानी घर घर की।

कार्तिक और कटरीना के अलावा फातिमा सना शेख भी अब घर के कामों में जुट गई हैं। फातिमा का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक कमरे में जमीन पर बैठकर झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसफातिमा सना शेखकैटरीना कैफकार्तिक आर्यन
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया

बॉलीवुड चुस्कीविक्की कौशल और कैटरीना कैफ बने माता-पिता, बेटे का किया स्वागत, सोशल मीडिया पर लिखा

बॉलीवुड चुस्कीमां बनेंगी कैटरीना कैफ?, पति विक्की कौशल ने शेयर की तस्वीरें, लिखा- 'दिल खुशियों से भरा है'

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?