लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का दिखा असर, बीजिंग में नहीं होगा जेम्स बांड की अगली फिल्म का प्रीमियर

By भाषा | Updated: February 17, 2020 13:59 IST

“नो टाइम टू डाई” का निर्देशन कैरी जोजी फूकुंगा ने किया है। ब्रिटेन में यह फिल्म आठ अप्रैल को और उत्तरी अमेरिका में 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म “नो टाइम टू डाई” का बीजिंग में होने वाला प्रीमियर और चीन के अन्य शहरों में प्रदर्शन रोक दिया गया हैफिल्म से जुड़े अन्य लोग अप्रैल में चीन में होने वाली स्क्रीनिंग और उसके बाद पब्लिसिटी टूर में हिस्सा नहीं लेंगे

 कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जेम्स बांड शृंखला की आगामी फिल्म “नो टाइम टू डाई” का बीजिंग में होने वाला प्रीमियर और चीन के अन्य शहरों में प्रदर्शन रोक दिया गया है। डेडलाइन वेब पत्रिका के अनुसार मुख्य अदाकार डेनियल क्रेग और फिल्म से जुड़े अन्य लोग अप्रैल में चीन में होने वाली स्क्रीनिंग और उसके बाद पब्लिसिटी टूर में हिस्सा नहीं लेंगे।

विश्व के दूसरे सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस बाजार चीन में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अनिश्चितकाल के लिए सिनेमाघर बंद हैं जिसके कारण मनोरंजन उद्योग को भारी नुकसान हुआ है। सिनेमा व्यवसाय के सामान्य होने की स्थिति अभी साफ नहीं है।

क्रेग जेम्स बांड शृंखला की इस फिल्म में पांचवीं और अंतिम बार ब्रिटिश जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। “नो टाइम टू डाई” का निर्देशन कैरी जोजी फूकुंगा ने किया है। ब्रिटेन में यह फिल्म आठ अप्रैल को और उत्तरी अमेरिका में 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया