लाइव न्यूज़ :

OTT के इस प्लेटफॉर्म पर वरुण-सारा की कुली नंबर 1 हो सकती है रिलीज, सोशल मीडिया पर खबरें जोरों पर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 20, 2020 13:15 IST

खबरों की मानें तो सारा और वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर 1 भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। फिल्म को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जा सकता है

Open in App
ठळक मुद्देकुली नंबर 1 कॉमेडी से भरी फुल मसाला फिल्म होने वाली हैफिल्म में वरुण धवन की कॉमेडी का तड़का एक बार फिर से फैंस को मिलने वाला है

कोरोना वायरस का कहर देशभर में देखने को मिल रहा है। इस कारण से एक लंबे समय से सिनेमाघरों में कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है। इस कारण से फिल्म जगत को लगातार झटका लग रहा है। फिल्म जगत को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म को रिलीज करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म का रूख किया है। अब खबरों की मानें को आने वाले वक्त में सारा अली खान और वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर 1 भी ओटीटी पर रिलीज हो सकती है।

पीपिंगमून की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस के कहर के कारण इन दिनों सिनेमाघर बंद पड़े हैं। अभी किसी को आइडिया भी नहीं है कि सिनेमाघर कब खुलेंगे और खुल भी गए तो लोग फिल्म देखने कब जाएगे। सिनेमाघर खुल जाने के बाद भी कुछ दिनों तक दर्शक वहां जाने से डरेंगे और ऐसे में फिल्मों को उतने दर्शक नहीं मिल पाएंगे, जितने कभी मिला करते थे।

ऐसे में खबरों की मानें तो सारा और वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर 1 भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। फिल्म को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जा सकता है। हांलाकि अभी इस बात का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन अब फैंस इसके ऑफिशियली ऐलान का सिद्दत से इंतजार करेंगे। कुली नंबर 1 कॉमेडी से भरी फुल मसाला फिल्म होने वाली है। फिल्म में वरुण धवन की कॉमेडी का तड़का एक बार फिर से फैंस को मिलने वाला है। फिल्म को डेविड धवन ने अपने ही अंदाज में बनाया है। डेविड धवन काफी समय से कॉमेडी फिल्में बनाते आ रहे हैं और उन्हें पता है कि दर्शकों को क्या अच्छा लगता है। कुली नं 1 में भी उनका अंदाज लोगों को खूब हंसाएगा। 

टॅग्स :वरुण धवनसारा अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस