लाइव न्यूज़ :

न्यूड फोटो के जरिए रणवीर सिंह पर लगा महिलाओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप, पुलिस के पास पहुंची शिकायत

By रुस्तम राणा | Updated: July 25, 2022 20:42 IST

मुंबई पुलिस को सोमवार को एक आवेदन देकर अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर नग्न तस्वीरों के जरिए ‘‘महिलाओं की भावनाएं आहत करने’’' के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई।

Open in App
ठळक मुद्देनग्न तस्वीर को लेकर अभिनेता के खिलाफ मुंबई पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गईएक एनजीओ के पदाधिकारी ने शिकायत आवेदन चेंबूर थाने में दीपुलिस ने कहा- अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, हम जांच कर रहे हैं।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी न्यूड फोटो को लेकर इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपनी नग्न तस्वीर के माध्यम से अभिनेता पर महिलाओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।

मुंबई पुलिस को सोमवार को एक आवेदन देकर अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर नग्न तस्वीरों के जरिए ‘‘महिलाओं की भावनाएं आहत करने’’' के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुंबई के उपनगर स्थित एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के पदाधिकारी ने शिकायत आवेदन चेंबूर थाने में दिया है। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने कहा है कि अभिनेता ने अपनी तस्वीरों से महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई और उनकी गरिमा का अपमान किया है। शिकायतकर्ता ने अभिनेता के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी कानून और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें सोमवार को एनजीओ से जुड़े एक व्यक्ति का आवेदन मिला। अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। हम जांच कर रहे हैं।’’

आपको बता दें कि रणवीर सिंह को उनकी नग्न फोटो के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच आलिया भट्ट ने अभिनेता का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि मेरे फेवरेट को-स्टार रणवीर के बारे में मैं निगेटिव बातों को पसंद नहीं करूंगी. मैं सवाल को बर्दाश्त भी नहीं कर सकती हूं। अभिनेत्री ने कहा कि मैं रणवीर सिंह बेहद प्यार करती हैं। वो मेरे ही नहीं, सबके फेवरेट हैं। 

(इनपुट एजेंसी)

 

 

टॅग्स :रणवीर सिंहमुंबई पुलिसबॉलीवुड हीरोआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

क्राइम अलर्ट100 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन बनाते?, मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 400000 रुपये मूल्य का कच्चा माल और रसायन जब्त

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

भारतकोई चमत्कारी महाराष्ट्र को भी मिले

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया