लाइव न्यूज़ :

'राम' नाम का टॉप पहनने पर विवादों में घिरी वाणी कपूर, शिकायत दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 22, 2019 07:08 IST

वाणी के इस स्टाइलिश टॉप पर हरे राम हरे कृष्णा लिखा हुआ था। इसे देखकर लोगों को गुस्सा आ गया है।लोगों का कहना है कि इस तरह के कपड़ों पर राम नाम देख उनकी 'धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं'।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस वाणी कपूर अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक ग्लैमरस फोटो शेयर की।

एक्ट्रेस वाणी कपूर अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक ग्लैमरस फोटो शेयर की। इस फोटो में एक्ट्रेस ने फ्रंट नॉट क्रॉप टॉप पहना था।इस लुक में वह काफी खूबसूरत लग रही थी। फैंस ने उनके इस लुक की काफी तारीफ भी की। लेकिन उनके टॉप पर कुछ ऐसा लिखा था जिसको देखकर फैंस भड़क गए हैं।

वाणी के इस स्टाइलिश टॉप पर हरे राम हरे कृष्णा लिखा हुआ था। इसे देखकर लोगों को गुस्सा आ गया है।लोगों का कहना है कि इस तरह के कपड़ों पर राम नाम देख उनकी 'धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं'। वाणी की परेशानी यहीं नहीं थमी हैं। अब मुंबई रेजिडेंट ने वाणी के खिलाउ शिकायत दर्ज कराई है।

मुंबई रेजिडेंट ने वाणी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। शिराय एन एम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता रमा सावंत ने कहा है कि वाणी को अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया गया है।

एक्ट्रेस के फोटो हटाए जाने पर भी उनका विरोध करने वालों ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि उनका विरोध काम आया क्योंकि वाणी कपूर ने तस्वीर हटा ली है।

हाल ही में वाणी कपूर वॉर फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ भी नजर आए थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता मिली थी। फिल्म में वाणी के रोल को भी जमकर सराहा गया था।

टॅग्स :वाणी कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबैकलेस ड्रेस पहन वाणी कपूर ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, कैमरे के सामने दिए किलर पोज

बॉलीवुड चुस्कीब्लू बॉडीकॉन ड्रेस में वानी कपूर ने ढाया कहर, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

बॉलीवुड चुस्कीवाणी कपूर ने व्हाइट थाई हाई स्लिट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, बढाई दिलों की धड़कनें

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म शमशेरा की असफलता के बाद करण मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- नफरत और गुस्से को संभाल नहीं पाया

बॉलीवुड चुस्कीरणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर को लेकर किया खुलासा, कहा- मेरी फिल्म की पसंद को बताते थे बकवास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया