लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को लेकर एकता, करण, सलमान समेत 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 17, 2020 12:02 IST

सुशांत सिंह राजपूत ने महज 34 साल की उम्र में सुसाइड कर ली। सुशांत अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जाने जाते थे। सुशांत ने अपने छोटे से करियर में एक से एक नायाब फिल्मों में काम किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत ने 34 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया है सुशांत की कमी फैंस को हमेशा महसूस होने वाली है।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने बॉलीवुड में जीवन के लिए संघर्ष को फिर से चर्चा में ला दिया है। फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों ने इस उद्योग के क्रूर और अक्षम्य व्यवहार विशेषकर फिल्मी दुनिया में बाहर से आने वाले लोगों के प्रति, को व्यक्त करते हुए बॉलीवुड के खोखलेपन को लेकर निशाना साधा। सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

सुशांत ने 34 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया है। अपने छोटे से करियर में एक्टर ने एक से एक नायाब फिल्मों में काम करके फैंस को दीवाना किया था। सुशांत की कमी फैंस को हमेशा महसूस होने वाली है।  वहीं, सुशांत के इस कदम के बाद करण जौहर, सलमान खान , एकता कपूर आदि निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि सुशांत से इस सभी ने अपने बैनर की फिल्मों वापस ले ली थीं।

ऐसे में अब इन लोगों के  खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। बिहार के मुजफ्फरपुर के सुधीर कुमार ओझा ने शिकायत दर्ज करवाई है। मुजफ्फरपुर  एक अदालत में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत करण जौहर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान और एकता कपूर सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एडवोकेट सुधीर कुमार ओझा का कहना है कि शिकायत में, मैंने आरोप लगाया है कि सुशांत सिंह राजपूत को लगभग सात फिल्मों से हटा दिया गया और उनकी कुछ फिल्में रिलीज नहीं हुईं। ऐसी स्थिति निर्मित हुई जिसने उन्हें चरम कदम उठाने के लिए मजबूर किया

कमाल आर खान ने ट्वीट से हुआ खुलासा

केआरके बॉक्स ऑफिस के ट्विटर हैंडल पर हैरान करने वाले खुलासे किए गए हैं। इस ट्वीट में कहा गया है- यह सच है कि केवल 6 कंपनियां पूरे बॉलीवुड को नियंत्रित करती हैं और वे किसी के भी करियर को खत्म कर सकते हैं यदि वे उसे पसंद नहीं करते हैं। इसमें धर्मा (करण जौहर), वाईआरएफ (आदित्य चोपड़ा), टी-सीरीज (भूषण कुमार), बालाजी (एकता कपूर), नाडियाडवाला (साजिद), सलमान खान फिल्म्स (सलमान खान)।

केआरके का एक और ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। जिसके अनुसार  धर्मा, साजिद नाडियावाला, यशराज फिल्म्स, टी-सीरीज, सलमान खान, दिनेश विजन और बालाजी टेलिफिल्म्स ने सुशांत सिंह राजपूत पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसलिए अब वह केवल वेब सीरीज या टीवी सीरियल कर सकते हैं। ये ट्वीट सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से पहले का है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतएकता कपूरकरण जौहरसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?