लाइव न्यूज़ :

मुंबई में कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर NCB का छापा, ड्रग्स के इस्तेमाल का आरोप, जाने पूरी डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: November 21, 2020 13:53 IST

एनसीबी मे मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर शनिवार सुबह छापा मारा है। ये छापा उनके मुंबई स्थित फ्लैट पर मारा गया है। ड्रग्स के आरोपों को लेकर पिछले कुछ दिनों में कई बड़े नाम एनसीबी की जांच के रडार में आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कॉमेडियन भारती सिंह के मुंबई में फ्लैट पर एनसीबी ने आज सुबह मारा छापा रिपोर्ट्स के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में अंधेरी सहित लोखंडवाला और वर्सोवा क्षेत्र में भी छापे मारे हैं

सुशांत सिंह राजपूत के केस के बाद लगातार हरकत में नजर आ रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के फ्लैट पर छापा मारा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से ये जानकारी सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार एनसीबी ने भारती सिंह के मुंबई स्थित फ्लैट पर छापा मारा है। भारती सिंह टीवी की पहली पॉपुलर स्टार हैं, जिनके घर एनसीबी ने छापेमारी की है। एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार एनसीबी को छापेमारी के दौरान संदिग्ध पदार्थ मिला है। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी एनसीबी की ओर से नहीं की गई है।

साथ ही ऐसी भी मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि एनसीबी की टीम ने भारती सिंह और उनके पति को समन भेजा है। रिपोर्ट्स के अनुसार एनसीबी की टीम ने जिस समय इस छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया, उस समय भारत सिंह और उनके पति हर्ष घर पर ही मौजूद थे।

गौरतलब है कि बॉलीवु़ड में ड्रग्स की जांच के लपेटे में अब तक बड़े चेहरे आ चुके हैं। इसकी शुरुआत सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती से हुई थी। इसके बाद दीपिका पादुकोण सहित सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह के भी नाम सामने आए थे, जिनसे पूछताछ एनसीबी ने की।

वहीं, अर्जुन रामपाल को लेकर भी जांच जारी है। अर्जुन रामपाल अभी तक ड्रग्स को लेकर लग रहे आरोपों से इनकार करते रहे हैं। कुछ दिनों पहले अर्जुन रामपाल के बांद्रा में आवास पर छानबीन के बाद एनसीबी ने उन्हें और उनकी पार्टनर गेब्रियला डेमेट्रिएडेस को तलब भी किया था।

एजेंसी ने लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त करने के साथ ही रामपाल के वाहन चालक से भी पूछताछ की थी।  

टॅग्स :भारती सिंहसुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: 41 की उम्र में फिर बनीं मां!, भारती सिंह के घर फिर गूंजी बेटे की किलकारी

बॉलीवुड चुस्कीबेटे के जन्म पर भारती और हर्ष ने शेयर किया प्यारा वीडियो, नन्हें मेहमान के आने पर फैन्स लुटा रहे प्यार

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया