ठळक मुद्देCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल
Cocktail 2 Song Release: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटरो रही है, आज फिल्म का नया गाना 'माशूका' रिलीज हुआ है, सोशल मीडिया पर गाने को दर्शकों का अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। गाने में शाहिद कपूर और कृति सेनन की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, गाने में दोनों का डांस और मस्ती भरा अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है। माशूका गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। वहीं गानों को आवाज राघव चैतन्य, महमूद और रुआ कैय ने दी है। बता दें फिल्म कॉकटेल 2 अगले महीने 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।