लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के सम्मान में रखा गया बिहार में चौक और सड़क का नाम, तस्वीरें-वीडियो वायरल

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 11, 2020 15:59 IST

बिहार में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के नाम पर चौक और सड़क का अनावरण किया गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफैंस को आ रही सुशांत सिंह राजपूत की यादउनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके निधन से पूरा बॉलीवुड और फैंस सदमे में हैं। फैंस अपने पसंदीदा सेलेब्रिटी को काफी मिस कर रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इनमें नजर आ रहा है कि कि इस बार फैंस ने दिवंगत अभिनेता को खास अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो

दरअसल, वायरल हुई वीडियो और तस्वीरों में नजर आ रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की याद में उनके नाम पर पूर्णिया (बिहार) में एक सड़क और चौक का नाम रखा गया है। इस अनावरण का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। फैंस इस वायरल वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, सामने आईं कुछ तस्वीरों में सुशांत सिंह राजपूत चौक लिखा नजर आ रहा है। 

सुशांत के सम्मान में रखा गया नाम

यही नहीं, सुशांत के सम्मान में मधुबनी चौक से माता चौक की ओर जाने वाली सड़क का नाम भी सुशांत सिंह राजपूत पथ कर दिया गया है। मालूम हो, फैंस सोशल मीडिया पर सुशांत को अलग-अलग तरीकों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें, 34 वर्षीय सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर 14 जून को फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। बांद्रा पुलिस मामले में पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के आधार पर मामले की जांच कर रही है। 

24 जुलाई को रिलीज होगी 'दिल बेचारा'

टीवी से अभिनय जगत में कदम रखने वाले सुशांत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘राबता’, ‘छिछोरे’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे कम समय में सराहना मिल रही है। इस बीच फैंस फिल्म की लीड एक्ट्रेस संजना सांघी (Sanjana Sanghi) के अभिनय की भी तारीफ कर रहे हैं।

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसंजना सांघीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?