लाइव न्यूज़ :

परिणीति चोपड़ा का खुलासा, शादी से पहले लिव-इन में रहना चाहती हैं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 14, 2019 15:09 IST

Open in App

परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'केसरी' के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म से परिणीति पहली बार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं. परिणीति की पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप रही थीं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि 'केसरी' उनकी किस्मत का सितारा जरूर चमका देगी.

फिल्म हिट होगी या नहीं, ये तो कुछ ही दिनों में पता चल जाएगा, लेकिन परिणीति ने हाल ही में एक ऐसी बात कह दी है, जिससे उनके फैंस की भौंहें तन गई हैं. दरअसल परिणीति को एक इंटरव्यू में शादी से संबंधित सवाल पूछा गया, जिसका उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि सबकी बोलती बंद हो गई. परिणीति ने कहा कि वह फिलहाल शादी के लिए तैयार नहीं हैं. शादी से पहले वह लिव-इन में रहना चाहती हैं और एक सही पार्टनर की तलाश में हैं, जो उन्हें सही लगेगा तो वह शादी के बारे में सोचेंगी.

परिणीति ने कहा, ''अभी से मेरी शादी क्यों? अभी तो मुझे शादी के बारे में कोई ज्यादा समझ नहीं है. मुझे लिव इन के लिए स्ट्रॉन्ग पार्टनर की जरूरत है. वह इंसान सही होना चाहिए, चाहे मैं उसके साथ एक ही घर में रहूं या उसके साथ ट्रैवल करूं या फिर उसके साथ अपनी लाइफ जिऊं. मेरे लिए पार्टनर जरूरी है, शादी नहीं. अगर कभी मुझे लगा कि अब उसके साथ शादी करनी है तो कर लूंगी.

वैसे, मैं न शादी के पक्ष में हूं न खिलाफ. मुझे अभी शादी समझ नहीं आती है. शादी मुझे एक डॉक्युमेंटेशन की तरह लगती है, एक लीगल और प्रैक्टिकल चीज लगती है.'' यह पूछने पर कि क्या वह भी अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह ही शादी करेंगी तो परिणीति ने कहा कि प्रियंका ने 36 साल की उम्र में शादी की, इस हिसाब से अभी उनके पास काफी वक्त है. बहरहाल, परिणीति की फिल्म 'केसरी' 21 मार्च को रिलीज हो रही है.

इसकी कहानी 1897 में हुई सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है, जो ब्रिटिश इंडियन आर्मी की सिख रेजिमेंट और अफगान-पश्तो मिलिटरी के बीच हुई थी. इस लड़ाई में रेजिमेंट के 21 सिख सैनिकों ने 10,000 अफगानियों का बहादुरी से सामना किया था. फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है.

टॅग्स :परिणीति चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्कीपरिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता, परिणीति ने बेबी बॉय को दिया जन्म

बॉलीवुड चुस्कीअंतराष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' की श्रेणी में नामित दिलजीत दोसांझ, ‘लुडविग’, ‘यो, एडिक्टो’ और ‘वन हंड्रेड इयर्स ऑफ सोलिट्यूड’ से मुकाबला

बॉलीवुड चुस्कीपरिणीति चोपड़ा बनने वाली हैं मां, क्यूट अंदाज में कपल ने दी गुड न्यूज

भारतVIDEO: आप सांसद राघव चड्ढा और पत्नी परिणीति चोपड़ा ने सिद्दिविनायक मंदिर के दर्शन किए, दो माह से अधिक समय के बाद दिखे साथ

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?