लाइव न्यूज़ :

Choked Trailer: अनुराग कश्यप की 'चोक्ड' का पैसा बोलने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज, नोटबंदी ने लगाया फिल्म में जबरदस्त तड़का

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 21, 2020 14:51 IST

Choked Trailer: अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म 'चोक्ड' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है

Open in App
ठळक मुद्दे देशभर में इन दिनों लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है।31 मई तक ये लॉकडाउन बरकरार रहने वाला है

देशभर में इन दिनों लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। 31 मई तक ये लॉकडाउन बरकरार रहने वाला है। ऐसे में फिल्में आदि रिलीज नहीं होने के कारण फैंस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निर्भर हो गए हैं। वहीं अब फैंस को डिजिटल पर एक नई तड़का मिलने वाला है।बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म 'चोक्ड' (Choked) का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

ये ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म की कहानी में एक हाउसवाइफ पर फोकस किया गया है। इसके साथ ही महत्वपूर्ण ढ़ंग से 2016 में हुई एतिहासिक नोटबंदी पर फोकस किया गया है। नोटबंदी को फिल्म में एक अहम कड़ी के रूप में पेश किया गया है, जिसके कारण फिल्म एक अहम मोड़ लेती है।

नेटफ्लिक्स पर जल्द ही रिलीज होने वाली अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की फिल्म 'चोक्ड' (Choked) का ट्रेलर देखने में काफी दिलचस्प लग रहा है। इसमें दिखाया गया है कि लीड एक्ट्रेस यानी संयमी खेर एक सामान्य गृहणी हैं, जो बैंक में काम कर अपना घर खर्च चलाती हैं।ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक दिन नाली अचानक जाम हो जाती है और उस उसमें से नोटों की गड्डियां मिलती है। इससे उसकी जिंदगी में राहत आ जाती है लेकिन तभी एक दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोटबंदी का ऐलान करते हैं, जिसके बाद से पूरी कहानी ही बदल जाती है।

'चोक्ड' (Choked) में स्टोरी को धीरे-धीरे थ्रिलर में बदलता हुआ दिखाया गया है. इस फिल्म में संयमी खेर (Saiyami Kher) 'सरीता' के किरदार में नजर आएंगी, जिसके इर्द-गिर्द ही पूरी कहानी घूमती है। वहीं, मलयालम एक्टर रोशन मैथ्यू फिल्म में सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर नजर आएंगे।  ये फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली है

टॅग्स :अनुराग कश्यपनेटफ्लिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद वापसी, OTT डेब्यू, ‘अब होगा हिसाब’?, निर्मित कौर अहलूवालिया ने कहा-सेट पर वापस आना

बॉलीवुड चुस्कीGhooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज विवादों में फंसी, सीएम योगी ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस