लाइव न्यूज़ :

चीन की यूनिवर्सिटी ने कैंसल किया आमिर का कार्यक्रम, जानिए क्या है कारण?

By भाषा | Updated: December 19, 2018 04:59 IST

अभिनेता आमिर खान चीन के एक विश्वविद्यालय में ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का प्रचार करने के लिए आने वाले थे लेकिन विश्वविद्यालय से अनुमति नहीं मिलने के बाद अब इसे एक होटल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान चीन के एक विश्वविद्यालय में ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का प्रचार करने के लिए आने वाले थे लेकिन विश्वविद्यालय से अनुमति नहीं मिलने के बाद अब इसे एक होटल में स्थानांतरित कर दिया गया है। 

खान ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का प्रचार करने के लिए चीन में हैं। इस फिल्म को भारत में दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया और आलोचकों की तरफ से भी इसे अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, आमिर खान और कैटरीना कैफ हैं। भारत में यह फिल्म आठ नवंबर को रिलीज हुई थी और चीन में यह फिल्म अगले सप्ताह रिलीज होने वाली है। 

ग्लोबल टाइम्स की खबर के मुताबिक आमिर खान अपने प्रशंसकों के साथ ग्वांगझू के ग्वांद्वांग यूनिवर्सिटी ऑफ फाइनांस एंड इकोनॉमिक्स में मिलने वाले थे। विश्वविद्यालय ने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया। विश्वविद्यालय का कहना है कि परिसर के इस्तेमाल के लिए पहले से अनुमति नहीं मांगी गई थी। 

चीन की मीडिया के अनुसार स्कूल को इस प्रचार कार्यक्रम के बारे में सोमवार तक कोई जानकारी नहीं थी। 

टॅग्स :आमिर खानठग्‍स ऑफ हिन्दोस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?