लाइव न्यूज़ :

Chhichhore box office collection Day 7: बरकरार है सुशांत और श्रद्धा की 'छिछोरे' जादू, जानें सातवें दिन का कलेक्शन

By मेघना वर्मा | Updated: September 13, 2019 11:46 IST

'छिछोरे' फिल्म में 7 दोस्तों की कहानी को पेश किया गया है जो एक दूसरे के लिए सब कुछ हैं। फिल्म की कहानी फ्लैशबैक में भी ले जाती है साथ ही आज के यूथ को स्पेशली स्कूल से निकलकर कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स को खास मैसेज दे जाती है।

Open in App
ठळक मुद्दे'छिछोरे' फिल्म 6 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है।इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ श्रद्धा कपूर नजर आई हैं।

सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा की फिल्म छिछोरे की कॉमेडी लोगों को थिएटर तक खींच ला रही है। तभी तो फिल्म की कमाई लगातार जारी है। फिल्म 6 सितंबर को रिलीज हुई और लोगों के मन को खूब भा रही है। पहले दिन से सांतवे दिन तक फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली है। फिल्म का कलेक्शन लगातार जारी है। दोस्ती और कॉलेज लाइफ की मस्ती पर बनी इस फिल्म के ना सिर्फ रिव्यू अच्छे आए हैं बल्कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर ली है। 

बॉक्स ऑफिस इंडिया की मानें तो सांतवे दिन छिछोरे फिल्म ने 7 करोड़ की कमाई की है। रिलीज के दिन यानी शुक्रवार को 7 करोड़, शनिवार-12 करोड़, रविवार- 16 करोड़, सोमवार-7 करोड़ 75 लाख, मंगलवार को 9 करोड़ 75 लाख की कमाई की थी. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार को भी 6-7 करोड़ के बीच कमाई कर ली है। 

फिल्म ने  7 दिनों में करीब 60 से 70 करोड़ के आस-पास की कमाई कर ली है। दोस्तों की ये कहानी बॉक्स ऑफिस पर क्या रंग जमाती है ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल दंगल के निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

नितेश ने फिल्म में हर चीज को बहुत की खुबसूरती के साथ पेश किया है। दोस्ती यारी के मजे के साथ खेल खूद की आनंद सब फिल्म में देखने को मिलने वाला है। एक बार फिर अपने डायरेक्शन से सभी का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। फिल्म की  अहम बात है कि ये आम जिंदगी के दोस्ती से कन्टेक्स आसानी से कर लेती है। 

छिछोरे फिल्म की कहानी

फिल्म में 7 दोस्तों की कहानी को पेश किया गया है जो एक दूसरे के लिए सब कुछ हैं। फिल्म की कहानी फ्लैशबैक में भी ले जाती है, जो जवानी से कॉलेज के दिनों से शुरू होती है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान अनिरुद्ध, माया, सेक्सा (वरुण शर्मा), एसिड (नवीन पोलिशेट्टी), मम्मी (तुषार पांडे), बेवड़ा (साराह शुक्ला), और डेरेक (ताहिर राज भसीन) दोस्तों की ये कहानी आपको आपके कॉलेज के दिनों की याद जरूर दिला देंगे। 

टॅग्स :छिछोरे फिल्मसुशांत सिंह राजपूतश्रद्धा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?