लाइव न्यूज़ :

विक्की कौशल की 'छावा' की टीजर जारी हुआ, संभाजी महाराज की भूमिका में दिखेंगे, अक्षय खन्ना के लुक ने सबको चौंकाया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 19, 2024 13:31 IST

Chhava teaser OUT- विक्की कौशल की आने वाली फिल्म 'छावा' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। इस फिल्म में विक्की ने वीर छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। टीजर को सबसे पहले स्त्री 2 की स्क्रीनिंग से पहले दिखाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देविक्की कौशल की आने वाली फिल्म 'छावा' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है विक्की ने वीर छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई हैविक्की ने अपने अभिनय से जान डाल दिया है और मराठा योद्धा की भूमिका में खूब जंचे हैं

Chhava teaser: विक्की कौशल की आने वाली फिल्म 'छावा' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। इस फिल्म में विक्की ने वीर छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है।  टीजर को सबसे पहले स्त्री 2 की स्क्रीनिंग से पहले दिखाया गया था।  टीजर में विक्की कौशल को मराठा सम्राट के रूप में एक दमदार भूमिका निभाते देखा जा सकता है। महान छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रमी पुत्र संभाजी के किरदार में विक्की ने अपने अभिनय से जान डाल दिया है और मराठा योद्धा की भूमिका में खूब जंचे हैं। 

टीजर में युद्ध के सीन को शानदार तरीके से फिल्माया गया है। बैकग्राउंड म्यूजिक से भी रोमांच पैदा होता है। अक्षय खन्ना निगेटिव किरदार में दिखे हैं। । छावा में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की जटिल भूमिका निभाते दिखेंगे जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी, येसुबाई भोंसले की भूमिका निभा रही हैं। विक्की के सामने एक चुनौती बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह जैसी भूमिका से अलग दिखने की भी थी। उन्होंने कितना न्याय किया है ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा लेकिन टीजर कमाल का बना है।

फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी। विक्की ने टीजर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा है, स्वराज्य के रक्षक। धर्म के रक्षक। 

टीजर में सिर्फ कुछ सेकेंड के लिए नजर आए अक्षय खन्ना ने सबको चौंका दिया। वह फिल्म में मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका निभा रहे हैं। मिमी (२०२१) और लुका छुपी (२०१९) के लिए जाने जाने वाले लक्ष्मण उटेकर ने छावा का निर्देशन किया है।  उटेकर और विक्की कौशल इससे पहले ज़रा हटके ज़रा बचके (२०२३) में साथ काम कर चुके हैं। छावा एक ऐतिहासिक नाटक है जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक के सबसे बड़े पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर केंद्रित है। 

फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। नील भूपालम भी फिल्म में मुगल राजकुमार के रूप में दिखाई देंगे।

टॅग्स :विक्की कौशलबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!