लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के संबोधन के बाद चेतन भगत ने किया Tweet, लिखा- बड़ी चीज यह है कि कोरोना विश्व स्तर की तुलना में...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 14, 2020 13:19 IST

चेतन भगत (Chetan Bhagat) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा देश को संबोधित करने के बाद एक ट्वीट किया है

Open in App
ठळक मुद्दे पीएम नरेंद्र मोदी के 3 मई तक लॉकडाउन के बयान के बाद मशहूर लेखक चेतन भगत (Chetan Bhagat) ने ट्वीट किया हैअपने ट्वीट में चेतन भगत ने बताया कि ट्रैवल पोर्टल और एयरलाइन्स कल के लिए टिकट बुक कर रहे हैं।

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया है। मोदी ने कहा कि देश में अब 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। पीएम मोदी ने कहा, देश में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। पीएम ने कहा हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा। इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे हैं। ऐसे में पीएम के इस ऐलान के बाद ही चेतन भगत ने ट्वीट किए हैं।

 पीएम नरेंद्र मोदी के 3 मई तक लॉकडाउन के बयान के बाद मशहूर लेखक चेतन भगत (Chetan Bhagat) ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अपने ट्वीट में चेतन भगत ने बताया कि ट्रैवल पोर्टल और एयरलाइन्स कल के लिए टिकट बुक कर रहे हैं।

दरअसल चेतन ने दो ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में चेतन ने लिखा है कि ट्रैवल पोर्टल और एयरलाइन्स अब भी कल के लिए टिकट बेच रहे हैं. हेलो, किधर चले भाई? चलो चलो, गाड़ी अंदर, हैंगर में,अच्छा। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।  इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा है कि स्थिति कठिन है, कुछ राहत के उपाय अपेक्षित थे और क्षेत्रों के हिसाब से जांच भी। लेकिन बड़ी चीज यह है कि कोरोना विश्व स्तर की तुलना में यहां नियंत्रण में है। चेतन भगत के ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गए हैं। लोग इन पर तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने इन 7 बातों का ध्यान रखने के लिए कहा

-अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो, उनकी हमें अतिरिक्त सेवा करनी है, उन्हें कोरोना से बहुत बचाकर रखना है:-लॉकडाउन और सामाजिक की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें, घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें-अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए, आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें, गर्म पानी, काढ़ा, इनका निरंतर सेवन करें-कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल एप जरूर डाउनलोड करें, दूसरों को भी इस एप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें-जितना हो सके उतने गरीब परिवार की देखरेख करें, उनके भोजन की आवश्यकता पूरी करें-आप अपने व्यवसाय, अपने उद्योग में अपने साथ काम करे लोगों के प्रति संवेदना रखें, किसी को नौकरी से न निकालें-देश के कोरोना योद्धाओं, हमारे डॉक्टर- नर्सेस, सफाई कर्मी-पुलिसकर्मी का पूरा सम्मान करें

टॅग्स :चेतन भगतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार