लाइव न्यूज़ :

विधु विनोद चोपड़ा पर चेतन भगत का गंभीर आरोप, कहा- सबके सामने की मेरी बेज्जती, मरने की कगार पर था

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 21, 2020 20:01 IST

मशहूर लेखक चेतन भगत (Chetan Bhagat) ने फिल्म प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी पब्लिक में बेइज्जती की गई, जिसके कारण मैं मौत के दरवाजे तक पहुंच गया था।

Open in App
ठळक मुद्देचेतन भगत ने विधु विनोद चोपड़ा पर लगाया गंभीर आरोपट्विटर पर हुई अनुपमा चोपड़ा और चेतन भगत के बीच बहस

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ऐसे कई सेलेब्स सामने आए, जिन्होंने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए। इनमें से एक मशहूर लेखक चेतन भगत (Chetan Bhagat) भी हैं। भगत ने फिल्म पत्रकार अनुपमा चोपड़ा और विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) पर जमकर निशाना साधा। यही नहीं, एक ट्वीट के जरिए उन्होंने मशहूर निर्देशक पर गंभीर आरोप भी लगाया।

अनुपमा चोपड़ा और चेतन भगत के बीच हुई बहस

दरअसल, पहले तो बहस अनुपमा और चेतन के बीच शुरू हुई थी। मगर ट्विटर पर छिड़ी इस बहस ने बड़ा रूप ले लिया, जिसके बाद चेतन भगत ने अपने ट्वीट में अनुपमा चोपड़ा को लिखा कि मैडम आपके पति विधु विनोद चोपड़ा के कारण मैं मौत के दरवाजे तक पहुंच गया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ''मैम जब आपके पति ने मुझे पब्लिक में बेज्जत किया और बेशर्म होकर बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड ले लिया, जिसका मुझे क्रेडिट तक नहीं मिला...तब आपकी देखती रहीं। उनके इस रवैये के कारण मैं मौत के दरवाजे तक पहुंच गया था। उस समय आपकी सीमाएं कहां गई थीं।'

'3 इडियट्स' के लिए नहीं मिले थे क्रेडिट्स

बता दें, चेतन भगत ने विधु विनोद चोपड़ा पर आरोप लगाया है कि '3 इडियट्स' उनकी नॉवल पर आधारित एक फिल्म है, जिसके लिए उन्हें कोई अवॉर्ड नहीं मिला। यही नहीं, उन्हें क्रेडिट तक नहीं दिया गया। चेतन जिस नॉवल की बात कर रहे हैं, उसका नाम '5 प्वाइंट्स समवन' है। मालूम हो, राजकुमार हिरानी द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म '3 इडियट्स' सुपरहिट फिल्मों में से एक है। आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था। 

टॅग्स :चेतन भगतराजकुमार हिरानीआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?