लाइव न्यूज़ :

कैरी मिनाती का चैनल CarryIsLive हुआ हैक, मशहूर यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 25, 2020 11:14 IST

मशहूर यूट्यूबर अजय नागर (Ajey Nagar) का यूट्यूब चैनल CarryIsLive हैक हो गया है। अजय नागर ने सोशल मीडिया के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देकैरी मिनाती 21 साल के हैं और एक प्रसिद्ध यूट्यूबर हैंउन्होंने केवल 11-12 साल पर पहला यूट्यूब चैनल खोल लिया था

मशहूर यूट्यूबर अजय नागर (Ajey Nagar) उर्फ कैरी मिनाती (Carry Minati) का यूट्यूब चैनल CarryIsLive हैक हो गया है। अजय नागर ने सोशल मीडिया के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए फैंस को बताया कि उनका CarryIsLive यूट्यूब चैनल किसी ने हैक कर लिया है। मालूम हो, कैरी मिनाती अक्सर ही चर्चा का विषय बने रहते हैं।

'यूट्यूब vs टिकटॉक' को लेकर कैरी मिनाती ने बटोरीं सुर्खियां

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

हाल ही में वो 'यूट्यूब vs टिकटॉक' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए थे। दरअसल, उन्होंने अपनी एक वीडियो में टिकटॉक स्टार आमिर सिद्दीकी के साथ अन्य बड़े कलाकारों को रोस्ट किया था। यूट्यूब पर इस वीडियो ने काफी सारे रिकॉर्ड तोड़े थे। यही नहीं, ये वीडियो भारत का सबसे अधिक लाइक किए जाने वाला वीडियो भी बन गया था। मगर वीडियो को गाइडलाइंस के खिलाफ मानते हुए यूट्यूब ने इसे अपने प्लेटफार्म से हटा दिया था।

यूट्यूब ने हटाया था कैरी का वीडियो

वीडियो को हैरेसमेंट और बुलइंग पॉलिसी के खिलाफ पाए जाने के कारण हटाया गया था। इस वीडियो में कैरी मिनाती ने भरपूर गालियों का इस्तेमाल किया था। हालांकि, वीडियो के हटने के बाद सोशल मीडिया पर #JusticeForCarry काफी ट्रेंड कर रहा था। कैरी मिनाती के फैंस ने ट्विटर पर जमकर यूट्यूब को खरी-खरी सुनाई थी। यही नहीं, कई यूट्यूबर्स भी कैरी मिनाती को सपोर्ट करते हुए नजर आए थे। 

कौन हैं कैरी मिनाती?

कैरी मिनाती 21 साल के हैं और एक प्रसिद्ध यूट्यूबर हैं। कैरी फरीदाबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई डीपीएस स्कूल से की है। उन्होंने केवल 11-12 साल पर पहला यूट्यूब चैनल खोल लिया था। हालांकि ये कोई खास चला नहीं। कैरी ने अपना दूसरा चैनल 'Addicted A1' खोला। वहां पर उन्होंने स्टार्स की मिमिक्री करना शुरू किया।

कैरी ने बाद में चैनल का नाम बदलकर 'कैरी देओल' कर दिया। वह चर्चा में तब आए जब उन्होंने जाने-माने यूट्यूबर भुवन बाम को रोस्ट किया। इसके बाद उनके सब्सक्राइबर्स तेजी से बढ़े। इसके बाद उन्होंने यूट्यूब को ही अपना प्रफेशन बना लिया। आखिरी बार उन्होंने अपने चैनल का नाम बदलकर 'Carry Minati' कर लिया।

टॅग्स :कैरी मिनातीयू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

ज़रा हटकेWATCH: पॉपुलर यूट्यूबर आईशोस्पीड​​ ने अफ्रीका टूर के दौरान चीते के साथ लगाई रेस, हैरान करने वाला रहा परिणाम

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारतव्लॉगर्स के खिलाफ सख्त हुआ रेलवे, भ्रामक जानकारी देने पर होगी कानूनी कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार