लाइव न्यूज़ :

कनाडा बेस्ड पंजाबी सिंगर शुभ को करना पड़ रहा है विरोध का सामना, लगा खालिस्तानी तत्वों का समर्थन करने का आरोप, जानिए मामला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 19, 2023 14:39 IST

भाजयुमो के सदस्यों ने हाल ही में शुभ पर अलगाववादी खालिस्तानी तत्वों का समर्थन करने का आरोप लगाया। शुभ का एक सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हुआ जिसमें पंजाब, जम्मू और कश्मीर को छोड़कर भारत का विकृत नक्शा दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा बेस्ड पंजाबी सिंगर शुभ को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है भाजयुमो के सदस्यों ने शुभ पर खालिस्तानी तत्वों का समर्थन करने का आरोप लगायाशुभ का भारत में तीन महीने का दौरा है

नई दिल्ली: भारत और कनाडा के बीच शुरू हुए राजनयिक तनाव के बीच कनाडा बेस्ड पंजाबी सिंगर शुभ को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।  पंजाबी गायक शुभनीत सिंह, जिन्हें शुभ के नाम से जाना जाता है, के मुंबई में होने वाले संगीत कार्यक्रम के रद्द होने का खतरा पैदा हो गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के कई सदस्यों ने आरोप लगाया है कि गायक अलगाववादी खालिस्तानी तत्वों का समर्थन करता है। 

पूरा विवाद क्या है

शुभ का कोर्डेलिया क्रूज़ पर आयोजित 'क्रूज़ कंट्रोल 4.0' कार्यक्रम के हिस्से के रूप में 23 से 25 सितंबर तक मुंबई में कार्यक्रम है। इसके अलावा, शुभ का भारत में तीन महीने का दौरा भी है जिसके तहत वह नई दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित कई अन्य शहरों में कन्सर्ट करेंगे। 

इस बीच भाजयुमो के सदस्यों ने हाल ही में शुभ पर अलगाववादी खालिस्तानी तत्वों का समर्थन करने का आरोप लगाया। शुभ का एक सोशल मीडिया पोस्ट भी  वायरल हुआ जिसमें पंजाब, जम्मू और कश्मीर को छोड़कर भारत का विकृत नक्शा दिखाया गया है।  हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वायरल पोस्ट को शुभ ने तब शेयर किया था जब पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह नाम के भगोड़े की तलाश कर रही थी।

इसका विरोध करते हुए भाजयुमो अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना ने कहा कि खालिस्तानियों के लिए देश में कोई जगह नहीं है जो भारत की अखंडता और एकता के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि हम कनाडाई गायक शुभ को छत्रपति शिवाजी महाराज की पवित्र भूमि, मुंबई में प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं देंगे।  यदि कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आयोजकों को हमारे विरोध का सामना करना पड़ेगा।

बता दें कि शुभ मे कई लोकप्रिय गाने गाए हैं जो खूब पसंद किए जाते हैं। शुभ को "एलिवेटेड," "ओजी," और "चीक्स" जैसे गानों के लिए जाना जाता है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली को भी शुभ के एक गाने पर थिरकते देखा गया था, लेकिन उन्होंने बाद में गायक को अनफॉलो कर दिया।  कथित तौर पर, क्रिकेटर केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने भी शुभ को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पूरे विवाद के बाद क्रिकेटरों ने शुभ को अनफॉलो किया है या नहीं।

टॅग्स :पंजाबभारतकनाडाहिन्दी सिनेमा समाचारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल