लाइव न्यूज़ :

रिलीज हुआ बुलबुल का ट्रेलर, सस्पेंस और इंतकाम के ट्विस्ट से है भरपूर

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 19, 2020 15:13 IST

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के प्रोडक्शन हाउस की दूसरी वेब सीरीज बुलबुल (Bulbbul) का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरिलीज हुआ अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस की वेब सीरीज बुलबुल का ट्रेलरनेटफ्लिक्स पर 24 जून को रिलीज होगी बुलबुल

वेब सीरीज बुलबुल (Bulbbul) का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। बुलबुल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के प्रोडक्शन हाउस की दूसरी वेब सीरीज है। 24 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली ये सीरीज सुपरनैचुरल थीम पर आधारित है। बुलबुल दर्शकों का क्राइम, सस्पेंस, प्यार और इंतकाम के ट्विस्ट से मनोरंजन करने वाली है। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बुलबुल का ऑफिशियल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। 

इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है कि अगर बबेड टाइम पर सुनाई जाने वाली कहानियां सच हो जाएं तो? बंगाल की 19वीं और 20वीं शताब्दी की पृष्ठभूमि पर बुलबुल की कहानी आधारित है। इस फिल्म में जहां तृप्ति डिमरी बुलबुल के किरदार में हैं तो वहीं राहुल बोस महेंद्र की भूमिका में हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि बुलबुल का बाल विवाह हुआ है। हालांकि, उसको लगता है कि उसकी शादी सत्या से हुई है।

ट्रेलर की शुरुआत में सत्या बुलबुल को एक चुड़ैल की डरावनी कहानी सुनाते हुए नजर आता है। फिलहाल, बड़े होते-होते बुलबुल की चाह जिद्द में बदलती हुई नजर आती है। दरअसल, उसकी शादी काफी बड़े उम्र के आदमी महेंद्र से जरूरी होती है, लेकिन उसे पसंद सत्या होता है। वेब सीरीज में बुलबुल का किरदार मिस्ट्री और सस्पेंस से भरपूर है। वेब सीरीज में राहुल बोस और तृप्ति डिमरी के अलावा अविनाश तिवारी और पाओली डैम मुख्य भूमिका में हैं। 

टॅग्स :अनुष्का शर्मानेटफ्लिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?