लाइव न्यूज़ :

'एवेंजर्स' एक्टर को हुआ कोराना, वीडियो शेयर कर लिखा- चिंता की कोई बात नहीं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 17, 2020 09:08 IST

एक्टर इदरीस एल्बा में भी कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने यह जानकारी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी फैंस को दी है।

Open in App
ठळक मुद्देएवेंजर्स के एक्टर इदरीस एल्बा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर इदरीस एल्बा ने इस बात की जानकारी दी है

एवेंजर्स के एक्टर इदरीस एल्बा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हाल ही में इस बात की पुष्टि हुई है कि वह कोरोना संक्रमित हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर ने इस बात की जानकारी दी है। इस खबर को सुनते ही फैंस के बीच निराशा छा गई है। फैंस एक्टर के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगे हैं।

 एक्टर इदरीस एल्बा में भी कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने यह जानकारी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी फैंस को दी है।  एक्टर का कहना है कि सुबह मैं कोविड 19 के लिए पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं ठीक महसूस कर रहा हूं । अभी तक कोई लक्षण नहीं हैं, लेकिन जब से वायरस के एक्सपोजर में होने की संभावना का पता चला, तब से खुद को अलग कर लिया था । दोस्तों, घर पर रहो, और दिमाग का इस्तेमाल करो । मैं बताता रहूंगा कि मैं कैसा हूं । चिंता की कोई बात नहीं । इदरीस एल्बा बहुत सी फेमस फिल्मों और टीवी सीरीज में रोल निभा  चुके हैं। थोर: डार्क वर्ल्ड, एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर्स, मंडेला: लॉन्ग वॉक टू फ्रीडम, पैसिफिक रिम, लूथर, अमेरिकन गैंगस्टर के जरिए फैंस उनको जानते हैं।  इसके अलावा वे एक लेखक, गायक और रैपर भी हैं।

दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 7000 से ज़्यादा मौत हो चुकी हैं। करीब 95000 लोग अभी भी इससे इंफेक्टिड हैं।  भारत में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 114 हो गई है। मुंबई में भी 30 तारीख तक शूटिंग रोक दी गई है। दिल्ली में भी सिनेमा हॉल, जिम, स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल