लाइव न्यूज़ :

Box Office Report: ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' ने सलमान खान की 'भारत' को पछाड़ा, जानिए कैसे

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 15, 2019 20:33 IST

बॉलीवुड की केवल चार फिल्में हैं जिन्होंने सिंगल स्क्रीन कलेक्शन करते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया। इन फिल्मों में 'बजरंगी भाईजान', 'सुल्तान', 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' और 'टाइगर ज़िंदा है' शामिल हैं।

Open in App

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वार' को जनता का खूब प्यार मिल रहा है। तभी तो इस फिल्म ने अब तक जमकर कमाई की है। इस फिल्म के एक्शन और एडवेंचर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। सिंगल स्क्रीन नंबरों की बात करें तो 'वॉर' साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

सिंगल-स्क्रीन थिएटरों की संख्या दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है क्योंकि वे मल्टी-स्क्रीन में परिवर्तित हो रहे हैं। हालांकि, सिंगल स्क्रीन द्वारा किया गया व्यवसाय अभी भी इसमें शामिल अभिनेताओं के लिए स्टारडम का संकेत है।

बॉलीवुड की केवल चार फिल्में हैं जिन्होंने सिंगल स्क्रीन कलेक्शन करते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया। इन फिल्मों में 'बजरंगी भाईजान', 'सुल्तान', 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' और 'टाइगर ज़िंदा है' शामिल हैं।

'बाहुबली 2' सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर है लेकिन बाकी तीन फिल्में सलमान खान की हैं। हालांकि, इस साल, ऋतिक और टाइगर की 'वॉर' ने सलमान की 'भारत' को पछाड़ दिया है। BoxOfficeIndia.com के अनुसार 2019 में भारत भर में एकल स्क्रीन पर टॉप 10 सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्में कुछ इस प्रकार हैं...

1. वॉर - 74,72,00,000 (28 दिन)2. कबीर सिंह - 54,82,00,0003. भारत - 53,29,00,0004. हाउसफुल 4 - 44,56,00,000 (17 दिन)5. साहो (हिंदी) - 43,89,00,0006. टोटल धमाल - 38,93,00,0007. मिशन मंगल - 33,15,00,0008. केसरी - 29,05,00,0009. उरी - सर्जिकल स्ट्राइक - 27,94,00,00010. सुपर 30 - 20,17,00,000 

टॅग्स :वॉर मूवीभारतऋतिक रोशनटाइगर श्रॉफसलमान खानबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारतकोई चमत्कारी महाराष्ट्र को भी मिले

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल