लाइव न्यूज़ :

Box Office Collection: गदर 2 की कमाई में आया उछाल, OMG 2 ने भी लगाई छलांग, दूसरे दिन दोनों ने कमाए इतने करोड़

By अनिल शर्मा | Updated: August 13, 2023 11:48 IST

तरण ने बताया कि गदर 2 ने शनिवार को 43.08 करोड़ का बिजनेस किया है। पहले दिन इस फिल्म ने 40.10 करोड़ कमाए थे। ऐसे में इसकी कुल कमाई 83.18 करोड़ हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्दे गदर 2 ने शनिवार को 43 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया हैओएमजी 2 ने भी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 से ज्यादा करोड़ जुटाए।

11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई दो बड़ी फिल्मों की कमाई ने बॉलीवुड में एक नई जान फूंक दी है। हम बात कर रहे हैं सनी देओल की गदर 2 (Gadar 2) और अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी की ओएमजी 2 (OMG 2)की। दोनों ही फिल्मों ने दूसरे दिन अपनी कमाई में बढ़त हासिल करते हुए यह साबित कर दिया कि कंटेंट में जोर हो तो बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड अपने आप बेहतर हो जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक गदर 2 ने शनिवार को 43 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। वहीं ओएमजी 2 ने भी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 से ज्यादा करोड़ जुटाए।

बॉलीवुड के व्यापार को करीब से देखने वाले तरण आदर्श ने शनिवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट साझा की है। तरण ने बताया कि गदर 2 ने शनिवार को 43.08 करोड़ का बिजनेस किया है। पहले दिन इस फिल्म ने 40.10 करोड़ कमाए थे। ऐसे में इसकी कुल कमाई 83.18 करोड़ हो चुकी है।

बात करें पंकज त्रिपाठी और अक्षय की फिल्म ओएमजी 2 की तो इसने भी शनिवार शानदार कमाई की। तरण के मुताबिक, ओएमजी 2 ने शुक्रवार जहां 10.26 करोड़ की कमाई की थी,वहीं शनिवार इसने 15.30 करोड़ का कलेक्शन किया। इसकी कुल कमाई 25.56 करोड़ पहुंच गई है।

तरण आदर्श ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के संग्रह भी साझा किए हैं। तरण ने बताया कि तीसरे सप्ताह की शनिवार इसने 3.70 करोड़ कमाए। अबतक कुल 128 करोड़ कमा चुकी है।  

टॅग्स :सनी देओलबॉक्स ऑफिस कलेक्शनअक्षय कुमारपंकज त्रिपाठी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो