लाइव न्यूज़ :

श्रीदेवी के जन्मदिन पर बोनी कपूर ने शेयर की स्पेशल तस्वीरें, जाह्नवी को लेकर लिखी इमोशनल बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 13, 2020 17:51 IST

आज दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्मदिन है। इस मौके पर उनके पति और निर्देशक बोनी कपूर ने उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबोनी कपूर को आई श्रीदेवी की यादश्रीदेवी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं

बॉलीवुड की 'मिस हवा हवाई' श्रीदेवी का आज जन्मदिन है। वह हर एक अंदाज से फैंस को अपनी तरफ बखूबी खींचना जानती थीं। फरवरी 2018 में श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्ट्रेस के निधन के इतने दिनों बाद भी फैंस श्रीदेवी को भूले नहीं पाए हैं। श्रीदेवी को अपनी खास तरह की एक्टिंग और चुलबुलेपन के लिए जाना जाता था। ऐसे में आज श्रीदेवी के जन्मदिन पर एक्ट्रेस को उनके पति और निर्देशक बोनी कपूर ने याद किया है।

बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जान तुम्हारे जाने के 900 दिनों के बाद भी तुम्हें हर पल याद करता हूं। लेकिन आज थोड़ा ज्यादा मिस कर रहा हूं क्योंकि मुझे पता है तुम गुंजन में जानू (जाह्नवी) का काम देखकर बेहद खुश होती। काश तुम यहां होतीं। हमारी खुशियां तुम्हारे बिना अधूरी हैं। हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी मेरे प्यार।' बता दें, जाह्नवी कपूर को भी इस खास मौके पर अपनी मां की याद आई।

श्रीदेवी ने अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म धड़क भी देख नहीं पाई थी। जाह्नवी आए दिन मां की याद में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब आज खास दिन पर एक बार फिर से श्रीदेवी को उनकी बेटी ने इन्टाग्राम पर फोटो शेयर करके याद किया है। श्रीदेवी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ दमदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती थीं। अपनी फिल्मों से उन्होंने लाखों फैंस बनाए। श्रीदेवी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और इसमें 'मिस्टर इंडिया', 'चांदनी', 'नगीना', 'सदमा', 'चालबाज़' और' मॉम' जौसी फिल्में शामिल हैं। वहीं जाह्नवी कपूर की दूसरी फिल्म गुंजन सक्सेना जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

टॅग्स :श्रीदेवीजाह्ववी कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसाउथ इंडियन ड्रेस में Janhvi का सिंपल और प्यारा लुक वायरल, देखें तस्वीरें

भारतजान्हवी कपूर से लेकर काजल अग्रवाल तक..., सेलेब्स ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर खोचा मोर्चा

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

बॉलीवुड चुस्की'परम सुंदरी' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 80 करोड़ के पार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की शानदार एक्टिंग...

बॉलीवुड चुस्कीइंटरनेट पर छाया 'परम सुंदरी' जान्हवी कपूर का ग्लैमरस लुक, मिनी स्कर्ट में कहर ढ़ा रहीं एक्ट्रेस!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?