लाइव न्यूज़ :

श्रीदेवी की मौत पर डीजीपी के बयानों को लेकर भड़के पति बोनी कपूर, कह डाली ये बात

By मेघना वर्मा | Updated: July 13, 2019 11:38 IST

ऋषिराज सिंह ने केरल एक न्यूजपेपर में ये बयान दिया है कि, 'श्रीदेवी की मौत डूबने से नहीं हुई थी, बल्कि उनका मर्डर किया गया था।'

Open in App
ठळक मुद्देश्रीदेवी का निधन साल 2018 के 24 जनवरी को दुबई में हुआ था।बताया जाता है कि उनकी मौत बाथ टब में गिरने से हुई थी।

श्रीदेवी की मौत से पूरा बॉलीवुड सकते में था। 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया था। बताया जाता है कि बाथटब में गिरने से उनकी मौत हो गई। मगर पूरे ढेड़ साल बाद इस मामले में नया खुलासा सामने आया है। केरल के डीजीपी (जेल) ऋषिराज सिंह ने चौंका देने वाला खुलासा किया है कि श्रीदेवी का मर्डर किया गया था। इस पर पति बोनी कपूर ने भी अपना रिएक्शन दे दिया है।  

जब बोनी कपूर से पूछा गया कि वो केरल के डीजीपी के इस दावे पर क्या कहना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि वो ऐसी बेवकूफाना स्टोरीज पर कोई कमेंट नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि इन कहानियों पर रिएक्ट करने की जरूरत भी नहीं है क्योंकि ऐसी कहानियां आती ही रहेंगी। बोनी कपूर ने भड़कते हुए ये भी कहा कि ऐसी सोच किसी इंसान की इमैजिनेशन ही हो सकती है। इससे ज्यादा कुछ नहीं है।

बता दें टीवी टुडे की रिपोर्ट में बताया गया है कि ऋषिराज सिंह ने केरल एक न्यूजपेपर में ये बयान दिया है कि, 'श्रीदेवी की मौत डूबने से नहीं हुई थी, बल्कि उनका मर्डर किया गया था।' उनके इस दावे ने लोगों को हैरान कर दिया है। ऋषिराज ने ये दावा फॉरेंसिक एक्सपर्ट और उनके करीबी दोस्त डॉ. उमादथन के हवाले से किया है।

ऋषिराज सिंह ने लिखा, 'जब मैंने मेरे दोस्त और दिवगंत फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर उमादथन से श्रीदेवी की डेथ के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया श्रीदेवी की मौत एक मर्डर हो सकती है।' इस दावे पर ऋषि ने कई फैक्ट्स और प्वॉइट्स भी दिए हैं। उमादथन ने बताया कि इंसान किसी भी नशे में हो मगर वो एक फीट के पानी में डूब नहीं पायेगा। 

उमादथन ने आगे कहा कि कोई भी व्यक्ति तब डूबेगा पानी में (एक फीट पानी में) जब उसका दोनों पैरों को पकड़कर उसके पैर को सिर में डुबोएगा। ये खुलासा बेहद चौंकाने वाला है। बता दें श्रीदेवी की मौत का कारण यही बताया जा रहा था कि वो नशे की हालत में बाथ टब में गिरीं और पानी में डूब कर उनकी मौत हो गई। 

टॅग्स :श्रीदेवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीक्या कभी श्रीदेवी पर बनेगी बायोपिक फिल्म? पति बोनी कपूर बोले- "मेरे जिंदा रहते..."

बॉलीवुड चुस्कीJanhvi kapoor: बैकलेस ड्रेस में जाह्नवी कपूर का स्टनिंग लुक, अदाएं देख फैंस घायल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीश्रीदेवी से शादी से पहले जान्हवी कपूर के पैदा होने की खबर का बोनी कपूर ने किया खंडन, कहा- उनकी प्रेग्नेंसी साफ नजर आ रही थी

बॉलीवुड चुस्कीजानिए कैसे राम्या कृष्णन को बाहुबली में श्रीदेवी की जगह मिला शिवगामी का किरदार

बॉलीवुड चुस्कीGoogle Doodle Today: बॉलीवुड आइकन श्रीदेवी के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, एक्ट्रेस को कुछ इस तरह किया याद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया