लाइव न्यूज़ :

कोरोना पॉजिटिव हुईं शबाना आजमी को बोनी कपूर ने दी जावेद अख्तर से दूर रहने की सलाह, एक्ट्रेस ने दिया क्यूट जवाब

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 1, 2022 17:25 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद कई सेलेब्स उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इसी क्रम में बोनी कपूर ने भी उनके पोस्ट पर कमेंट किया है, जिसका एक्ट्रेस ने क्यूट तरीके से जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैएक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को यह जानकारी दीशबाना आजमी के पोस्ट पर बोनी कपूर ने मजेदार कमेंट पोस्ट किया

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने सोमवार को सोशल मीडिया को जरिये अपने कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की। दिग्गज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "आज मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गई हूं। घर पर मैंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। ऐसे में मैं मेरे संपर्क में आए लोगों से कोविड-19 की जांच करवाने का अनुरोध करती हूं।" 

 

वहीं, 71 वर्षीय अभिनेत्री के पोस्ट पर फैंस के साथ तमाम सेलेब्स भी उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।  जहां जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने लिखा, "गेट वेल सून मैम" तो वहीं दिव्या दत्ता लिखती हैं, "गेट वेल सून शबाना जी।" वहीं, शबाना आजमी के इस पोस्ट पर मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट कर लिखा, "हे भगवान, आप जावेद साहब से प्लीज दूर रहिएगा।" फैंस बोनी कपूर के इस मजाकिया कमेंट को काफी पसंद कर रहे हैं। फिलहाल, शबाना आजमी ने भी पति जावेद अख्तर को लेकर किए गए कमेंट का क्यूट जवाब दिया है। 

दिग्गज एक्ट्रेस ने कपूर के कमेंट पर रिप्लाई देते हुए एक एमोजी पोस्ट किया है। उन्होंने 'पार्टी टोपी के साथ पीला चेहरा' वाली इमोजी पोस्ट की है। वहीं, एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही करण जौहर निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी दिखाई देने वाले हैं। यह एक मल्टी-स्टारर फिल्म है। इसके अलावा पैरामाउंट प्लस की सीरीज ‘हालो' में भी शबाना आजमी नजर आने वाली हैं।

टॅग्स :शबाना आज़मीकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाCorona
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी