लाइव न्यूज़ :

Bollywood Weekly Recap:गंदी बात के बोल्ड ट्रेलर से लेकर भूमि पेडनेकर की बिकिनी तक, ये हैं इस हफ्ते ही 10 बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 20, 2019 13:28 IST

बॉलीवुड मैशप में आपको हफ्ते भर की 10 बड़ी खबरें मिलेंगी। जो खबरें फैंस से छूट गई हैं वह फैंस के लिए साथ नजर में यहां पेश की जा रही हैं-

Open in App

बॉलीवुड की हर हफ्ते अनगिनत खबरें होती हैं जो फैंस छूट जाती हैं। हम आपको एक नजर उन्हीं खबरों से रुबरु करवाएं। आप एक नजर में अब पूरे हफ्ते की बॉलीवुड की सारी खबरों से यहां रुबरु हो पाएंगे। पूरे एक हफ्ते की गपशप की और चटपटी खबरें हम आपके सामने पेश कर रहे हैं। जायरा वसीम ने इस हफ्ते बॉलीवुड से सन्यास लिया तो स्वरा भास्कर का उनके बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो गया। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन सी खबरें सुर्खियों में रहीं-

'Bigg Boss' Telugu मेकर्स पर पत्रकार ने लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा- मांग रहे थे सैक्सुअल फेवर

बिग बॉस तेलगु के मेकर्स की परेशानियां बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। रिसेंटली खबर आ रही है कि हैदराबाद की एक पत्रकार ने बिग बॉस के मेकर्स पर पुलिस कम्पलेन कर दी है। वुमेन जर्नलिस्ट ने चार लोगों के पहचान के साथ उनके खिलाफ पुलिस में केस फाइल किया है। जिसमें शिकायत दर्ज करवायी है कि वो शो में हिस्सा लेने के लिए पत्रकार से सेक्सुअल फेवर की डिमांड कर रहे थे। 

नुसरत जहां ने किया खुलासा, इस कारण से गले मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर सजा के पहुंची थीं संसद'

लोकसभा चुनाव 2019 में टीएमसी से एक्ट्रेस नुसरत जहां को जीत हासिल हुई है। चुनाव के ठीक बाद एक्ट्रेस ने शादी कर ली, जिसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस संसद में शपथ लेते हुए पूरे भारतीय हिंदू लिवास में पहुंची थी। जिस पर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

बॉलीवुड एक्टर ने कोहली और टीम इंडिया पर निकाली भड़ास, कहा- इंग्लैड-न्यूजीलैंड से सीखें...

इंग्लैंड और न्यूजीलेंड की बीच वर्ल्ड कप फाइनल रविवार को खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड को जीत हासिल हुई और वर्ल्ड कप 2019 अपने नाम किया है। ऐसे में हर कोई जहां इंग्लैंड को जीत ही बधाई दे रहा है। वहीं, कमाल आर खान ने विराट कोहली को एक बार फिर से लताड़ा है।

अनुष्का शर्मा का खुलासा, क्यों 29 की उम्र में विराट कोहली से की थी शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ने भारतीय क्रिकट टीम के कप्तान विराट कोहली से साल 2017 में शादी कर ली थी। दोनों ने देश से दूर इटली में गुपचुप तरीके से सात फेरे लिए थे। अनुष्का ने 29 साल की उम्र में विराट के  साथ शादी की थी, इस उम्र में एक्ट्रेस कम ही शादी करती हैं। इस पर अब एक्ट्रस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

मीटू आरोपियों के पक्ष में उतरे अजय देवगन,कहा-दोषी और आरोपी में फर्क होता है

2018 में बॉलीवुड में कई सेलेब्स मीटू की चपेट में आए थे। आलोक नाथ मीटू के आरोपों के बाद पहली बार वह अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे में नजर आए थे, जिसके बाद जमकर आलोचना की गई थी। अब अजय ने मीटू पर अपना पक्ष रखा है।

उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने देखी ऋतिक की फिल्म 'सुपर 30', एक्टर ने ट्वीट करके कही दिल की बात

ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 हाल ही रिलीज हुई है। फिल्म को फैंस से जमकर तारीफ मिल रही है। ऐसे में बुधवार को फिल्म की पूरी टीम ने देश के उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू से मुलाकात की है।

जब लड़की के चक्कर में नौंवी क्लास में फेल हो गए थे सिद्धार्थ मल्होत्रा, खुद बताई पूरी दास्तां!

बॉलीवुड में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू करने वाले एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही फिल्म जबरियां जोड़ी में नजर आने वाले हैं। फिल्म के टीजर और ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं रिसेंटली फिल्म के प्रमोशन के चलते एक्टर ने इस बात का खुलासा किया है कि नौंवी क्लास में वो फेल हो चुके हैं। जिसकी वजह लड़कियों का अटेंशन रही है।

खुशखबरी: पिता बने अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने दिया बेटे को जन्म

एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे को जन्म दिया है। अर्जुन तीसरी बार पिता बने हैं। एक्टर बुधवार को ही अपने माता-पिता और गर्लफ्रेंड के साथ हिंदुजा अस्पताल के बाहर नजर आए थे। ऐसे में इसके बाद से हर किसी को खुशखबरी का इंतजार था जो अब खत्म हो गया है। अब खबर आई है की गैब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया है। अर्जुन के पहले से दो बेटिंया भी हैं। अर्जुन ने अभी शादी नहीं की है।

Gandi Baat 3 Trailer Review: साल की सबसे बोल्ड वेब सीरीज का ट्रेलर लॉन्च, सेक्स और सेमी न्यूड सीन्स से है भरा

एकता कपूर के डिजीटल प्लेटफॉर्म आल्ट बालाजी का सबसे अश्लील सीरीज गंदी बात के तीसरे सीजन का ट्रेलर आ गया है। पूरा ट्रेलर सिर्फ सेक्स, गालियों और सेमी न्यूड सीन से भरा पड़ा है। बीते दोनों सीजन से भी आगे जाते हुए इस तीसरे सीजन सारी हदों को पार कर गया है। फैंस की भारी डिमांड के बाद ये सीजन वापिस जरूर लौटा है मगर इस बार बोल्डनेस की सारी हदों को पार कर गया है। सीरीज की कहानी देसी अंदाज की दिखाई गयी है। ट्रेलर देखने पर पता चलता है कि इस सीजन चार अलग-अलग कहानियां हैं। 

बिकिनी में भूमि पेडनेकर ने शेयर की सेक्सी फोटो, आप भी देखें आग लगाने वाली पिक

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म सांड की आंख में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का टीजर फैंस के सामने पेश कर दिया है। भूमि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहकी है। वह आए दिन अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। फैंस को उनको लुक पसंद भी आता है। 

टॅग्स :बॉलीवुड वीकली रिकैपअनुष्का शर्माबिग बॉस सीजन 13अजय देवगनभूमि पेडनेकरऋतिक रोशनअर्जुन रामपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का तूफान, जवान का रिकॉर्ड टूटने से बस एक कदम दूर!

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?