जब लड़की के चक्कर में नौंवी क्लास में फेल हो गए थे सिद्धार्थ मल्होत्रा, खुद बताई पूरी दास्तां!
By मेघना वर्मा | Published: July 18, 2019 11:48 AM2019-07-18T11:48:01+5:302019-07-18T11:48:01+5:30
जबरियां जोड़ी फिल्म बिहार के पकड़वा विवाह पर बनी है। जिसमें सिद्धार्थ और परिणीति को जोड़ी बेहद अच्छी लग रही है।
बॉलीवुड में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू करने वाले एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही फिल्म जबरियां जोड़ी में नजर आने वाले हैं। फिल्म के टीजर और ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं रिसेंटली फिल्म के प्रमोशन के चलते एक्टर ने इस बात का खुलासा किया है कि नौंवी क्लास में वो फेल हो चुके हैं। जिसकी वजह लड़कियों का अटेंशन रही है।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट की मानें तो सिद्धार्थ अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो में एंट्री लेंगे। जिसमें वो अपनी जिंदगी से जुड़े राज खोलेंगे। वहीं इस मौके पर सिद्धार्थ ने बताया कि उनका अटेंशन लड़कियों की वजह से डाइवर्ट हो गया था। मगर सिद्धार्थ ने बताया कि इसी की वजह से कुछ पॉजीटिव चीजें भी उसके साथ हुईं। इसी वजह से 10वीं और 11वीं क्लास में उनके अच्छे मार्क्स आए थे।
सिर्फ यही नहीं सिद्दार्थ ने ये भी बताया कि जबरियां जोड़ी के शूटिंग के समय ही उन्होंने पहली बार बिहार का लिट्टी चोखा खाया। जो उन्हें बहुत अच्छा लगा। सेट पर की हुई मस्ती के बारे में भी बताया।
बता दें जबरियां जोड़ी फिल्म बिहार के पकड़वा विवाह पर बनी है। जिसमें सिद्धार्थ और परिणीति को जोड़ी बेहद अच्छी लग रही है। ये दूसरी बार होगा जब परिणीति के साथ सिद्धार्थ स्क्रीन शेयर करेंगे। इससे पहले दोनों हंसी तो फंसी में साथ दिखाई दे चुके हैं।