अनुष्का शर्मा का खुलासा, क्यों 29 की उम्र में विराट कोहली से की थी शादी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 16, 2019 08:59 AM2019-07-16T08:59:58+5:302019-07-16T09:36:24+5:30

हाल ही में फिल्मफेयर को अनुष्का शर्मा ने साक्षात्कार दिया है। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर बात की है।

Anushka Sharma reveals why she got married to Virat Kohli at 29 | अनुष्का शर्मा का खुलासा, क्यों 29 की उम्र में विराट कोहली से की थी शादी

अनुष्का शर्मा का खुलासा, क्यों 29 की उम्र में विराट कोहली से की थी शादी

Highlightsबॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।एक्ट्रेस ने भारतीय क्रिकट टीम के कप्तान विराट कोहली से साल 2017 में शादी कर ली थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ने भारतीय क्रिकट टीम के कप्तान विराट कोहली से साल 2017 में शादी कर ली थी। दोनों ने देश से दूर इटली में गुपचुप तरीके से सात फेरे लिए थे। अनुष्का ने 29 साल की उम्र में विराट के  साथ शादी की थी, इस उम्र में एक्ट्रेस कम ही शादी करती हैं। इस पर अब एक्ट्रस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

हाल ही में फिल्मफेयर को अनुष्का शर्मा ने साक्षात्कार दिया है। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर बात की है।  अनुष्का ने कहा है कि उनको लगा कि उन्हें 30 साल की उम्र तक शादी कर लेनी चाहिए। 


हमारे फैंस हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई गुना समझदार हैं। फैंस के लगाव अपने स्टार को केवल स्क्रीन पर देखने में होता है। फैंस को कई फर्क नहीं पड़ता वो स्टार शादीशुदा है या फिर कोई मां है। आज हम सभी को इस मानसिकता से बाहर आने की जरुरत है।

अनुष्का ने कहा मैंने 29 साल पर शादी की जो एक्ट्रेस के लिए जल्दी या फिर कम उम्र की कही जा सकती है। लेकिन मैंने इस उम्र में शादी की क्योंकि मैं प्यार में थी और आज भी हूं। एक्ट्रेस ने कहा कि शादी तो करनी ही थी। 

मैं अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल को किसी डर के साथ नहीं जीना चाहती हूं। अगर एक मेल एक्टर (पुरुष) शादी के बारे में दो बार नहीं सोतता है और शादी के बाद भी काम जारी रखता है। तो फिर एक्ट्रेस(महिला) को इस बारे में क्यों सोचना। आज मैं खुश हूं और अब को ज्यादार एक्ट्रेस ने शादी कर ली है।


 हैप्पी कपल्स को साथ देखना मुझे अच्छा लगता है। वर्कफंट की बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार फैंस ने जीरो फिल्म में देखा था। फिल्म पर्दे पर फ्लॉप हुई थी। फिलहाल अनुष्का ने किसी प्रोजेक्ट को साइन किया है की नहीं इस बात की जानकारी किसी को नहीं है।
 

Web Title: Anushka Sharma reveals why she got married to Virat Kohli at 29

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे