खुशखबरी: पिता बने अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने दिया बेटे को जन्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 18, 2019 02:35 PM2019-07-18T14:35:33+5:302019-07-18T14:37:09+5:30

एक्टर अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बन गए हैं। एक्टर के घर एक बेटे ने जन्म लिया है।

arjun rampal blessed with a baby boy | खुशखबरी: पिता बने अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने दिया बेटे को जन्म

खुशखबरी: पिता बने अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने दिया बेटे को जन्म

Highlightsअर्जुन रामपाल के आज बेटा हुआ है हिंदुजा अस्पताल में अर्जुन के बेटे का जन्म हुआ है

एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे को जन्म दिया है। अर्जुन तीसरी बार पिता बने हैं। एक्टर बुधवार को ही अपने माता-पिता और गर्लफ्रेंड के साथ हिंदुजा अस्पताल के बाहर नजर आए थे।

ऐसे में इसके बाद से हर किसी को खुशखबरी का इंतजार था जो अब खत्म हो गया है। अब खबर आई है की गैब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया है। अर्जुन के पहले से दो बेटिंया भी हैं। अर्जुन ने अभी शादी नहीं की है।

हाल ही में गैब्रिएला के बेबी शॉवर के मौके पर एक शानदार लंच पार्टी का आयोजन किया था इस पार्टी में गैब्रिएला की सभी करीबी दोस्त शामिल थीं। पार्टी की तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई थीं। इनमें अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड मैचिंग कपड़े पहने नजर आए थे।

गैब्रिएला एक मॉडल हैं। इसके अलावा  वह  एक डिज़ाइनर भी हैं। उनके डिजाईन्स किए हुए कपड़े ऋतिक रोशन के ब्रांड HRX के अंडर लॉन्च भी किए गए हैं। कहा जाता है कि गैब्रिएला के कारण अर्जुन और ऋतिक एक बार फिर करीब आए थे।

 

Web Title: arjun rampal blessed with a baby boy

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे