कहते हैं किसी को हंसाना सबसे मुश्किल काम होता है और जब ये काम बड़े पर्दे पर करना हो तो ये और भी मुश्किल हो जाता है। मगर कादर खान कुछ ऐसे कलाकारों में से एक हैं जिनके स्क्रीन पर आते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती थी। स्क्रीन पर कादर खान को देखकर लोगों में इस बात का इतना विश्वास हो जाता था कि अब हंसी आनी तय है।
बॉलीवुड का वो कलाकार जिसने अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना मुरीद बना दिया। बॉलीवुड का कॉमेडी किंग कादर खान, 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गया। दिमाग की बीमारी से जूझ रहे कादर खान के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया और कनाडा के अस्पताल में आखिरी सांस ली।
अपने फिल्मी सफर में कादर खान ने ना सिर्फ कॉमेडी रोल निभाया बल्कि खलनायकी में भी हाथ अजमाया। कॉमेडी के साथ ही उनकी खलनायकी को भी लोग काफी पसंद करते थे। इसके साथ ही कादर खान ने एक पिता और सभी रिश्तों को पर्दे पर बखूबी निभाया।
ऑडियंस आज भी कादर खान के कॉमेडी सीन्स को काफी पसंद करते हैं। आइए आपको दिखाते हैं कादर खान के कुछ एपिक कॉमेडी सीन्स जो आपको गुदगुदा देंगे।